आर्मी चीफ के बाद पीएम मोदी से की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात, 40 मिनट चली बैठक, किस चीज की है तैयारी?
Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हमले के बाद से ही राजधानी दिल्ली से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। माहौल ऐसा बन गया है कि कुछ बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
इसी कड़ी में सोमवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हालात की समीक्षा शुरू की। वह सबसे पहले सेना प्रमुख जनरल से मिले और मौजूदा स्थिति पर लंबी चर्चा की। इसके बाद राजनाथ सिंह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और पीएम को घटनास्थल से मिल रही ताजा जानकारी दी। पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री की ये मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली।

सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद पीएम आवास पहुंचे राजनाथ
राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक स्थित सेना मुख्यालय पहुंचकर सेना प्रमुख से मुलाकात की थी। इस दौरान पहलगाम में चल रहे सैन्य ऑपरेशन और आतंकियों के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से बातचीत हुई। इसके तुरंत बाद वह प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें: 4 बार हाथ आते-आते रह गए पहलगाम के आतंकी, एक बार तो सेना के साथ गोलीबारी भी हुई, आखिर कहां छिपे हैं?
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh arrives at 7 Lok Kalyan Marg, Prime Minister Narendra Modi's residence. pic.twitter.com/gtKrsHIB0u
— ANI (@ANI) April 28, 2025
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब एक दिन पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने रक्षा मंत्री को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान का मुकाबला करने के लिए लिए गए प्रमुख निर्णयों के बारे में जानकारी दी थी।
पीएम को दिया ऑपरेशन का अपडेट
प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को पहलगाम में चल रहे ऑपरेशन और आगे की रणनीति की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पीएम ने भी स्पष्ट संकेत दिए हैं कि इस हमले का जवाब बेहद सख्त तरीके से दिया जाएगा।
देश में बढ़ा अलर्ट, बड़ी कार्रवाई के संकेत
पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना, अर्धसैनिक बल और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। चर्चा है कि भारत जल्द ही आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
मन की बात में पीएम ने जताया दुख और आक्रोश
रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले पर गहरा दुख जताया था। उन्होंने कहा कि हर भारतीय का दिल इस घटना से आहत है और देशवासियों का खून आतंकियों की इस कायराना हरकत पर खौल रहा है।
कश्मीर में शांति से बौखलाए आतंकी
प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर में जब शांति लौट रही थी, पर्यटकों की संख्या बढ़ रही थी और विकास कार्य रफ्तार पकड़ रहे थे, तब आतंकियों ने इस साजिश को अंजाम दिया। उनका मकसद घाटी को फिर से अशांत करना है।
आतंकियों को मिलेगा कड़ा जवाब
पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसका जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा।
जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी और 16 लोग घायल हुए थे। इस हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हेलिकॉप्टर और ड्रोन के जरिए जंगलों को छाना जा रहा है और आतंकियों की तलाश में अभियान लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान ISIS का उत्तराधिकारी है', पहलगाम हमले पर फिर भड़के ओवैसी, कहा-तुम भारत से आधी सदी पीछे












Click it and Unblock the Notifications