'पाकिस्तान ISIS का उत्तराधिकारी है', पहलगाम हमले पर फिर भड़के ओवैसी, कहा-तुम भारत से आधी सदी पीछे
Asaduddin Owaisi On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को नाम पूछकर 26 लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से ही पूरे देश में आक्रोश है। इसी के साथ भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़ फैसले लिए हैं। इस बीच एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ा है।
भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। आलम यह है कि उस पार के नेता और मंत्री भारत को परमाणु हमले की गीदड़ भभकी देने से भी बाज नहीं आ रहे। ऐसे में इस बार ओवैसी ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए उसको उसकी असल औकात दिखाई है।

'तुम ISIS के उत्तराधिकारी', पाक पर भड़के ओवैसी
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर हमला जारी रखा और कहा कि पड़ोसी देश "ISIS का उत्तराधिकारी" है, क्योंकि निर्दोष पर्यटकों की हत्या धार्मिक आधार पर की गई। यह दोहराते हुए कि आतंकवादियों ने लोगों की हत्या करने से पहले उनका धर्म पूछा इस पर ओवैसी ने कहा कि "निर्दोष लोगों को उनकी आस्था पूछकर मारना हमारे धर्म में नहीं है"।
ओवैसी ने कहा कि, "पाकिस्तान बार-बार अपने परमाणु बम का बखान करता है। याद रखें, अगर आप किसी देश में निर्दोष लोगों को मारते हैं, तो कोई भी देश चुप नहीं रहेगा। भारत की धरती पर आकर लोगों का धर्म पूछना और फिर उन्हें गोली मारना। आप किस धर्म की बात कर रहे हैं? आप खवारिज से भी बदतर हैं। यह कृत्य दिखाता है कि आप ISIS के उत्तराधिकारी हैं।"
'आधा घंटा पीछे नहीं, बल्कि आधी सदी पीछे'
वहीं ओवैसी ने पाकिस्तान को भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देने के खिलाफ भी चेतावनी दी और कहा कि इस्लामाबाद भारत के पास मौजूद सैन्य शक्ति से मेल नहीं खाता। ओवैसी ने कहा, "पाकिस्तान भारत से सिर्फ आधा घंटा पीछे नहीं है, बल्कि आधी सदी पीछे है। हमारा सैन्य बजट ही उनके पूरे देश के बजट से बड़ा है। पाकिस्तानी नेताओं को भारत को परमाणु युद्ध की चुनौती देने से बाज आना चाहिए।"
पाक के मंत्री के बयान पर ओवैसी का पलटवार
ओवैसी की यह टिप्पणी पाकिस्तानी मंत्री हनीफ अब्बासी द्वारा भारत को परमाणु युद्ध की खुली धमकी दिए जाने के बाद आई है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में मौजूद घोरी, शाहीन और गजनवी जैसी मिसाइलों के साथ-साथ 130 परमाणु हथियार "केवल भारत के लिए" रखे गए हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications