Padma Awards 2021: पद्म पुरस्कारों की घोषणा, पद्म विभूषण से नवाजे जाएंगे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे
नई दिल्ली। padma awards, 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। सरकार ने जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। वहीं सरकार ने 10 लोगों के पद्म भूषण के लिए चुना है। इस बार 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेगा। इसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है।
Recommended Video

पद्म विभूषण (7)
1. शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान
2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु
3. डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े- मेडिसिन, कर्नाटक
4. श्री नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग, USA
5. मौलाना वहीदुद्दीन खान - अध्यात्मवाद (Spiritualism), दिल्ली
6. बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली
7. सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा
पद्म भूषण (10)
8. कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
9. तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
10. चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
11. सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
12. नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
13. राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
14. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
15. कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
16. रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
17. तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा
पद्म पुरस्कार देश में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं और पुरस्कार विजेता की उपलब्धि के पैमाने के आधार पर तीन श्रेणियों में शामिल होते हैं - सर्वोच्च पद्म विभूषण, इसके बाद पद्म भूषण, और अंत में, पद्म श्री दिया जाता है। गणतंत्र दिवस से पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक सूची का नामकरण पुलिस अधिकारियों, रक्षा कर्मियों और बच्चों को जारी किया, जिन्हें एक विशेष क्षेत्र / अनुशासन, वीरता और बहादुरी में असाधारण उपलब्धि के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications