Padma Awards 2024: कौन हैं डॉ. केएस राजन्ना? जिन्हें राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से किया सम्मानित
Padma Awards 2024: दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्य, साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता और सार्वजनिक मामलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान के लिए व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पुरस्कार विजेताओं के परिजन भी शामिल हुए। पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों में पोलियो के कारण दोनों हाथ और पैर खोने वाले दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. केएस राजन्ना भी शामिल रहे। आइए जानते हैं इस हस्ती के बारे में...

कर्नाकट के बेंगलुरु के रहने वाले डॉ. राजन्ना का संपूर्ण जीवन ही संषर्घ भरी जिंदगी की जीती-जागती मिसाल से कम नहीं है। महज 11 महीने की उम्र में डॉ. राजन्ना ने पोलियों के कारण अपने हाथ और पैर गंवा दिए। लेकिन, बचपन से ही उन्होंने अपनी हिम्मत को डगमगाने नहीं दिया। घुटनों के बल पर चलना सीखा।
2013 में राजन्ना कमिश्नर बने
खुद को पोलियो की चपेट में देखकर उन्होंने दूसरों को इससे बचाने का निर्णय लिया। समाजसेवी के रूप में दिव्यांग लोगों के लिए काम करने का फैसला किया। जीवन में कठिन परिश्रम कर 2013 में राजन्ना कमिश्नर बने। हालांकि, यह पद उनके पास सिर्फ तीन साल के कार्यकाल से भी कम वक्त के लिए रहा। खास बात यह रही कि उन्हें बिना जानकारी दिए ही पद से हटाया गया था। लेकिन, सरकार के इस फैसला का जमकर विरोध होने के बाद दोबारा उन्हें पद पर बहाल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications