Padma Awards 2020: इस साल 21 हस्तियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार, नामों का हुआ ऐलान
नई दिल्ली। इस साल के पद्मा पुरस्कारों का गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऐलान कर दिया गया है। इस साल पद्म श्री पुरस्कार के लिए 21 हस्तियों का चयन किया गया है। पद्म श्री भारत का चौथा सर्वोच्च सम्मान है। जिन लोगों को सम्मानित करने के लिए चुना गया है, उनमें जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद, मुन्ना मास्टर, सत्यनारायण मुनड्यूर, एस रामकृष्ण, योगी एरोन और तुलसी गोवडा के नाम शामिल है।

भोपाल गैस पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले एक्टिविस्ट अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। अब्दुल जब्बार का बीते साल, 14 नवंबर 2019 को इंतकाल हो गया था। इन लोगों के अलावा जिन लोगों को चुना गया है, उनमें- उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी।।












Click it and Unblock the Notifications