डर को छोड़ दो, खुलकर गिरती अर्थव्यवस्था पर लिखो- चिदंबरम

पी चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, अर्थव्यवस्था गर्त में, यशवंत सिन्हा को कहा शुक्रिया, बोले डर छोड़ दो, खुलकर लिखो

नई दिल्ली। देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर एक तरफ जहां पहले तमाम विपक्षी दल सरकारों पर निशाना साध रहे थे तो वहीं अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए वित्त मंत्री को आड़े हाथों लिया है। यशवंत सिन्हा के बयान के बाद कांग्रेस ने भी सिन्हा के बयान का सहारा लेते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है।

p chidambaram

दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था में कमजोरी और भयावह नीतियों को कई बार उजागर किया है। हम इस बात से खुश हैं कि यशवंत सिन्हा ने भी हमारी बात का समर्थन किया है और सराकर के खिलाफ आवाज को बुलंद किया है।

इसे भी पढ़ें- मोदी पर यशवंत सिन्हा के तंज को चिदंबरम ने दी हवा

चिदंबरम ने कहा कि मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं जो अर्थव्यवस्था के बारे में जानकार हैं कि वह बिना डर के बोले और लिखें। चिदंबरम ने कहा कि डर को छोड़ दो। जब मैं देश में घूमता हूं तो लोग कहते हैं कि अच्छे दिन तो आए नहीं, ये बुरे दिन कब जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 18 महीनों में कई बार अर्थव्यवस्था में कमजोरी को उजागर किया है, लेकिन हमसे कहा गया कि चुप रहो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+