छोटी बचत पर ब्याज दरों में कटौती के सरकार के फैसले पर भड़के चिदंबरम, पुरानी दरें बहाल करने की मांग की

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार के नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और पीपीएफ समेत स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों में भारी कटौती करने के फैसले की आलोचना की है। चिदंबरम ने कहा कि सरकार को 30 जून तक के लिए पुरानी ब्याज दरें बहाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि PPF और छोटी बचत पर ब्याज दर को कम करना तकनीकी रूप से सही हो सकता है पर ऐसा करने का समय बिल्कुल गलत है।

P Chidambaram slammed the Centre for slasing interest rates on PPF, NSC

पी. चिदंबरम ने अपने ट्वीट में कहा, 'अनिश्चित आय और तीव्र संकट के समय में, लोग अपनी बचत पर मिलने वाले ब्याज पर निर्भर करते हैं। सरकार को तुरंत पुनर्विचार करना चाहिए और 30 जून तक पुरानी दरों को बहाल करना चाहिए।' बता दें कि सरकार ने एनएसएस और पीपीएफ समेत स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों में भारी कटौती की है।

नई ब्याज दरें वित्तवर्ष 2021-21 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के लिए है। सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर 1.4 फीसदी तक ब्याज दरें घटा दी गई हैं। PPF पर ब्याज दर में 0.80 फीसदी की भारी कटौती की गई है। इस कटौती के बाद अप्रैल-जून तिमाही के दौरान PPF पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। जबकि किसान विकास पत्र पर 0.70 फीसदी ब्याज दर घटाकर 6.9 फीसदी कर दी गई है। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर ब्याज दर में 1.10 फीसदी की कटौती की गई है और इसके तहत निवेसकों को 6.8 फीसदी से ब्याज मिलेगा।

Recommended Video

    P. Chidambaram का PM Modi पर हमला, कहा- बिना तैयारी के हुआ Lockdown | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि, बचत खाता (सेविंग अकाउंट) पर ब्याज दर 4 फीसदी ही रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर भी ब्याज दर में 1.4 फीसदी की भारी कटौती की गई है, जिसके बाद नई दर 5.8 फीसदी होगी। वहीं, 5 साल के सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दर को 7.4 फीसदी कर दिया गया है। इसमें 1.2 फीसदी की कटौती की गई है। इसके पहले, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दर 8.6 फीसदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+