अगर अरुण जेटली की जगह पर होता तो इस्तीफा दे देता- पी चिदंबरम
कोलकाताः पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि अगर वो वित्त मंत्री अरुण जेटली की जगह पर होते तो इस्तीफा दे देते। सोमवार को भारत चैंबर ऑफ कामर्स में बोलते हुए पी. चिदंबरम ने कहा, 'अगर मैं अरुण जेटली की जगह पर होता तो मैं क्या करता? मैं इस्तीफा दे देता।' इसी दौरान पी. चिदंबरम ने AFSPA के बारे में भी अपनी बात रखी। उनका कहा था कि अब इस कानून में कुछ बदलाव करने चाहिए।

बता दें, पी. चिदंबरम साल 2018-19 के केंद्रीय बजट के बारे में बात कर रहे थे। चिदंबरम ने कहा, 'जेटली ने दूसरों द्वारा लिखे गए बजट भाषण को पढऩे में निश्चित तौर पर मुश्किल स्थिति का सामना किया होगा।'
देश के गृहमंत्री रह चुके पी. चिदंबरम ने कहा कि जम्मू में AFSPA कानून को बदलने की जरुरत है। वहां, सेना जवाब नहीं है, लोकल पुलिस को जिम्मेदारी संभालनी होगी। पंजाब की तरह कश्मीर में पुलिस को ताकत देनी होगी। हर दस मीटर पर सेना का होना समाधान नहीं है।
सरकार पर हमला बोलते हुए पी. चिदंबरम ने कहा कि सरकार राजकोषीय समेकन में पूरी तरह विफल रही है। पी. चिदंबरम ने सरकार की नीतियां पर निशाना साधा और कहा कि जीएसटी के रेट का घटाया जा रहा है तो जीएसटी 67फीसदी कैसे होगा।
हेल्थ केयर स्कीम के बारे में पी. चिदंबरम ने कहा कि ये 2016-17 के बजट की NHPS स्कीम का ही नाम बदला गया है। उस समय इसे राष्ट्रीय हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम का नाम दिया गया था। इन्होंने कहा कि इससे छह करोड़ परिवारों को फायदा होगा। 30 करोड़ लोग इस स्कीम का हिस्सा होंगे। लेकिन इसमें कोई कैबिनेट पेपर नहीं दिया गया, कोई फंड नहीं बांटा गया और ये स्कीम लगभग चार से पांच महीने में खत्म हो गया। इस बार ये कह रहे हैं कि दस करोड़ परिवारों और 50 करोड़ लोगों को इसका फायदा मिलेगा। जब इनसे पूछा जाता है कि पैसा कहां से आएगा तो कोई जवाब नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें- जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर, पीएम मोदी ने दिया था बुलावा
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications