जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला II आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर, पीएम मोदी ने दिया था बुलावा

। जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला (II) बिन अल हुसैनी आज से तीन दिनों के भारत दौरे पर आ रहे हैं। किंग अब्‍दुल्‍ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास आमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। आपको बता दें कि जब पीएम मोदी हाल ही फिलीस्‍तीन गए थे तो वह वाया जॉर्डन फिलीस्‍तीन पहुंचे थे। इस दौरान वह एक दिन जॉर्डन में रुके थे।

नई दिल्‍ली। जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला (II) बिन अल हुसैनी आज से तीन दिनों के भारत दौरे पर आ रहे हैं। किंग अब्‍दुल्‍ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास आमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। आपको बता दें कि जब पीएम मोदी हाल ही फिलीस्‍तीन गए थे तो वह वाया जॉर्डन फिलीस्‍तीन पहुंचे थे। इस दौरान वह एक दिन जॉर्डन में रुके थे और उन्‍होंने किंग अब्‍दुल्‍ला से खास मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान ही उन्‍होंने किंग अब्‍दुल्‍ला को भारत आने के लिए इनवाइट किया था। अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर वह इस्‍लाम की विरासत पर खास संबोधन देंगे और उनका यह संबोधन उनकी यात्रा का खास आकर्षण होगा।

jordan-king-abdullah-india.jpg

पैंगबर साहब के वशंंज हैं किंग अब्‍दुल्‍ला

किंग अब्‍दुल्‍ला की इस भारत यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई अहम सेक्‍टर में आपसी संबंधों को बढ़ाने की बात होगी जिसमें रक्षा और सुरक्षा सबसे ऊपर हैं। किंग अब्‍दुल्‍ला को पैंगबर मोहम्‍मद साहब के वंश की 41वीं पीढ़ी कहा जाता है। उन्‍हें पूरी दुनिया में चरमपंथ और आतंकवाद से लड़ाई के लिए कई महत्‍वपूर्ण कार्यों के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा वह जेरूशलम में स्थित सबसे पवित्र मस्जिद अल-अक्‍सा मस्जिद के संरक्षक हैं। भारत, जॉर्डन को पश्चिम एशिया में जहां पर अक्‍सर कई तरह का संघर्ष देखा गया, को स्‍थायित्‍व और तालमेल का मधुर सामंजस्‍य मानता है। भारत, जॉर्डन के सुल्‍तान की इस यात्रा पर दोनों देशों के बीच संबंधों के और गहरा होने की उम्‍मीद कर रहा है। साथ ही दोनों देशों के बीच इस दौरान रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए एक ब्‍लूप्रिंट भी तैयार हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+