बजट पर पी चिदंबरम बोले- वित्त मंत्री ने भारत के लोगों को धोखा दिया

नई दिल्ली। P Chidambaram on Budget 2021, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Nirmala sitharaman) द्वारा बजट 2021(Budget 2021) पेश किए जाने के कुछ घंटों बाद, कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम(P Chidambaram) ने सोमवार को कहा कि सरकार ने लोगों, विशेष रूप से गरीब, श्रमिक वर्ग, प्रवासियों और किसानों को धोखा दिया है। इससे पहले कभी भी बजट से इतनी निराशा नहीं हुई। पी. चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्री ने रक्षा पर खर्च का कोई जिक्र नहीं किया है।

Recommended Video

    Budget 2021 पर बिफरी Congress, P Chidambaram और Randeep Surjewala ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    P Chidambaram on Budget 2021 says government has ‘deceived’ people

    कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि, वित्त मंत्री ने भारत के लोगों खासकर गरीबों, कामकाजी तबके, मजूदरों, किसानों, स्थायी रूप से बंद हुईं औद्योगिक इकाइयों और बेरोजगार हुए लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने उनका भाषण सुन रहे सांसदों समेत उन सभी लोगों के साथ धोखा किया है जिनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि पेट्रोल एवं डीजल समेत कई उत्पादों पर उपकर लगा दिया गया है।

    चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्री ने अपने भाषण में रक्षा समेत कई महत्वपूर्ण विषयों का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने कहा, सरकार से बड़ी उम्मीदें थी कि खर्च में बढ़ोतरी की जाएगी ताकि निजी निवेश और उपभोग को बढ़ावा मिल सके, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि मामूली बढ़ोतरी हुई है जो 34,50,305 करोड़ रुपये से बढकर 34,83,236 करोड़ रुपये हो गया है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, इस बजट से इतनी निराशा हुई है जितनी कभी नहीं हुई। पिछले साल की तरह इस बजट की सच्चाई सामने आ जाएगी।

    गौरतलब है कि निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए गए मोदी सरकार के बजट से मध्यम वर्ग के लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली है। इस बजट में आयकर स्लैब में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया और ना ही आयकर छूट की सीमा बढ़ाई गई। हालांकि, 75 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर सिटीजन जिनकी आय का स्त्रोत सिर्फ पेंशन है उन्हें आयकर रिटर्न फाइल करने दूर रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+