घटते GDP पर चिदंबरम का बड़ा बयान, 'नोटबंदी से विकास दर प्रभावित हुई'

सरकार ने 500 और 1,000 के बड़े मूल्य के पहले से चल रहे नोटों को आठ नवंबर को बंद करने की घोषणा की थी। इस नोट बदलने के काम में 87 प्रतिशत नकद नोट चलन से बाहर हो गए थे।

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि उनकी देश की अर्थव्‍यवस्‍था की धीमी विकास दर की भविष्‍यवाणी सही थी और नोटबंदी ने इसे और भी बदत्तर बना दिया। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि मैंने कहा था नोटबंदी से देश की विकास दर 1 से 1.5 फीसदी प्रभावित होगी। अर्थव्यवस्था की रफ्तार जुलाई 2016 से धीमी पड़नी शुरू हो गई थी।

घटते GDP पर चिदंबरम का बड़ा बयान, 'नोटबंदी से विकास दर प्रभावित हुई'

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी की मार देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर दिखाई दी है। मार्च 2017 में समाप्‍त चौथी तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) दर घटकर 6.1 फीसदी रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह सात फीसदी थी।

आधिकारिक सांख्यिकीविद् द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में देश की जीडीपी बढ़कर 7.1 फीसदी रही है, जो 2015-16 के आठ फीसदी के मुकाबले कम है। बता दें कि सरकार ने 500 और 1,000 के बड़े मूल्य के पहले से चल रहे नोटों को आठ नवंबर को बंद करने की घोषणा की थी। इस नोट बदलने के काम में 87 प्रतिशत नकद नोट चलन से बाहर हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+