OYO के फाउंडर ने बेहद करीब से दिखाई राम मंदिर की झलक, लोग बोले- 'बहुत भाग्यशाली हो...'
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का गवाह आज पूरा विश्व बना। ये ऐतिहासिक पल देशवासियों के लिए बेहद खास रहा। ऐसे में कई लोग थे, जो अयोध्या पहुंचे थे। हालांकि, कई लोग सोशल मीडिया के जरिये इस पल के गवाह बने।
बॉलीवुड की मशहूर हस्तयों की बात करें तो वे भी अयोध्या पहुंचे थे। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना से लेकर विक्की कौशल भी पत्नी कटरीना संग अयोध्या पहुंचे थे। अब OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर अयोध्या की तस्वीरें शेयर की हैं।

ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रितेश ने लिखा कि द्वार खुल गए हैं। हम मंदिर के बाहर ही खड़े हैं। यहां की एनर्जी बेहद खास है। ये वाकई में एक ऐतिहासिक पल है। मंदिर में सिर्फ भगवान के नारों और प्रार्थनाओं की आवाजें आ रही हैं।
रितेश अग्रवाल के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने जय श्री राम लिखा तो कईयों ने उन्हें भाग्यशाली कहा कि आज के दिन वे खुद अयोध्या पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। लोगों ने कहा कि जिन्हें इस खासमौके पर अयोध्या जाने का मौका मिला, वे वाकई बेहद भाग्यशाली हैं।
बताते चलें कि आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पूरा देश गवाह बना। कई लोग अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर आए तो कईयों ने सोशल मीडिया के जिरिये ही श्रीराम के दर्शन किए। इस दौरान न सिर्फ पूरी अयोध्या बल्कि पूरा देश ही जगमगा रहा था। हर कोई राम भक्ति में लीन हो रहा है।
सोशल मीडिया पर भी अयोध्या से तस्वीरें सामने आई हैं। भगवान राम की भी प्रतिमा की फोटो खूब वायरल हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई।












Click it and Unblock the Notifications