ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने राहुल गांधी के 'Modilie' शब्द के दावे को बताया गलत

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर Modilie शब्द के डिक्शनरी मीनिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रोल किया था। लेकिन उनका ये दांव उनपर ही उल्टा पड़ गया है। उनके ट्वीट पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जवाब से सोशल मीडिया पर वे बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं। दरअसल राहुल ने कहा था कि ऑक्सफोर्ड डिक्सशनरी में Modilie शब्द का अर्थ है जो हमेशा सच के स्वरूप को बदलता रहता है, जिसकी हमेशा झूठ बोलने की आदत होती है, वह बिना किसी मुश्किल के झूठ बोलता है। लेकिन ऑक्सफोर्ड ने इसके जवाब में लिखा कि- 'हम इस बात की पुष्टी करते हैं कि ये स्क्रीनशॉट फर्जी है और यह शब्द किसी भी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल नहीं है।'

राहुल ने स्क्रीनशॉट से ऑक्सफोर्ड का नाम हटाया

हालांकि राहुल ने बाद में ट्वीट डिलीट कर नया ट्वीट शेयर किया इसमें ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का नाम एडिट कर इंग्लिश लिविंग डिक्शनरी कर दिया गया था। राहुल की इस हरकत के बाद से वे लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि राहुल ने ऐसा ट्वीट कर अपनी ही बेज्जती कराई है।

राहुल को मिला ऑक्सफोर्ड का जवाब तो उड़ी खिल्ली

राहुल गांधी के ट्वीट पर ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के जवाब के आते ही राहुल की खिल्ली उड़ने लगी। बीजेपी के आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने ऑक्सफोर्ड का रिप्लाई आने के बाद राहुल के ट्वीट पर लिखा- slapped। वहीं आम लोगों ने भी राहुल की इसपर खूब खिंचाई की।

2012 में आया चर्चा में आया था शब्द Modilie

2012 में आया चर्चा में आया था शब्द Modilie

बता दें कि मोदीलाई शब्द सबसे पहले 2012 में चर्चा में आया था। जब इस शब्द को हैशटैग के रूप में कांग्रेस के नेताओं ने इस्तेमाल करना शुरू किया। कुछ दिन पहले Jetlie शब्द भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था, इस शब्द का इस्तेमाल वित्त मंत्री अरुण जेटली की आलोचना करने के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता था।

यह भी पढ़ें- जानिए हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+