भारती विद्यापीठ में दो वॉलंटियर्स को दी गई ऑक्सफोर्ड वैक्सीन, जानें कैसा है उनका हाल?

नई दिल्ली: पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है, जहां अब तक 2.40 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना की वैक्सीन आने तक हालात ऐसे ही रहेंगे। इस बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एक राहत भरी खबर दी थी। जिसके तहत उन्होंने कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार कर ली है। साथ ही भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर उसके दूसरे फेस का ट्रायल भी शुरू कर दिया है। वैक्सीन के अब तक के परिणाम आशाजनक हैं।

corona

भारती विद्यापीठ के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बुधवार को कोविशिल्ड का पहला शॉट 32 और 48 वर्ष के दो पुरुषों को दिया गया। एक महीने बाद इस डोज को दोबारा से दोहराया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के डिप्टी मेडिकल डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र के मुताबिक बुधवार से उनकी मेडिकल टीम दोनों वॉलंटियर्स के संपर्क में है और दोनों ठीक हैं। अभी तक उनके अंदर दर्द, बुखार और इंजेक्शन साइड इफेक्ट जैसी कोई समस्या नहीं है। वैक्सीन देने के 30 मिनट बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय लालवानी ने कहा कि एक महीने के बाद दोनों वॉलंटियर्स को वैक्सीन दोबारा से दी जाएगी। उनका लक्ष्य सात दिनों में 25 वॉलंटियर्स को वैक्सीन देने का है। इसके अलावा सभी को आपातकालीन नंबर दिए जा रहे हैं। मेडिकल टीम समय-समय पर उनसे बात करके फीडबैक लेती रहेगी। रिसर्च सेल के इंचार्ज सोनाली पालकर के मुताबिक बुधवार को चार-पांच लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। उनकी रिपोर्ट की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+