उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक दुकानदार की हत्‍या पर ओवैसी ने कहा- कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता

उदयपुर 28 जून: राजस्थान के उदयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भाजपा नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक दुकानदार का सिर कलम कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस शख्‍स की कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी। इस जघन्‍य घटना पर असदुद्दीन ओवैसी ने निंदा की है और कहा कि इसका कोई औचित्‍य नहीं हो सकता।

owaisi

ओवैसी ने ट्टीट करके - मैं उदयपुर राजस्थान में हुई भीषण हत्या की निंदा करता हूं। इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता। इस तरह की हिंसा का विरोध करने के लिए हमारी पार्टी का लगातार स्टैंड है। कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे। कानून के शासन को बनाए रखा जाना चाहिए।

बता दें उदयपुर में इस घटना के बाद से पूरे शहर में लोगों में जबरदस्‍त गुस्‍ता है। हत्‍या करने वाले दुकानदार की दुकान में कपड़े की नाप देने के बहाने हत्यारे दुकान के अंदर घुसे थे और उसपर हमला कर दिया। हत्या से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। पुलिस ने इस हत्या से जुड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+