साइबर लॉ में लाएंगें पूरी तरह बदलाव, जल्द पेश होगा नया टेलीकॉम बिल: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली, 05 अगस्त। केंद्र सरकार जल्द साइबर कानून में बड़ा बदलाव लाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने न्याायालयों के कामकाज के आधार पर कानून में पारदर्शिता लाने के लिए सुझाव मांगे हैं। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है 'हम साइबर कानूनों में पूरी तरह से बदलाव ला रहे हैं और बहुत जल्द, हम एक नया दूरसंचार विधेयक भी पेश करेंगे'।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री ने साइबर कानूनों में जल्द बदलाव की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विट में कहा, 'हम डेटा संरक्षण विधेयक का एक एडिशन आ रहा है। डिजिटल इंडिया अधिनियम पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। हम ऑनलाइन दुनिया को और अधिक जवाबदेह बना रहे हैं'। उन्होंने आगे कहा,'न्यायिक समुदाय से हमारी न्यायिक प्रणाली के दिन-प्रतिदिन के कामकाज के अपने अनुभव के आधार पर सुझाव देने का अनुरोध करता हूं।'
आईटी मंत्री ने कहा कि साइबर कानूनों में पूरी तरह से बदलाव किया जाएग। उन्होंने कहा, 'बहुत जल्द, हम एक नया दूरसंचार विधेयक भी पेश करेंगे'। इसके साथ ही साइबर कानूनों में पूरी तरह बदलाव के साथ एक नया दूरसंचार विधायक लाने की तैयारी है। जल्द ही इसे सदन में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications