भारत में अब तक दी गईं वैक्सीन की 76 करोड़ से अधिक डोज, WHO ने जारी किए दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के आंकड़े
नई दिल्ली, सितंबर 17। भारत में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम को अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहा है। WHO के मुताबिक, भारत में अभी तक 76 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है, जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है। साथ ही WHO का कहना है कि उससे संबंधित दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में 1 बिलियन से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का ये आंकड़ा कोरोना संक्रमण को खत्म करने की दिशा में राहत देने वाला है।

भारत में हो रहा है रिकॉर्ड वैक्सीनेशन
आपको बता दें कि अब भारत में रोजाना वैक्सीनेशन के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। शुरुआत में बहुत धीमी रफ्तार के साथ शुरू हुआ टीकाकरण अभियान अब रफ्तार पकड़ चुका है, जिसका नतीजा ये है कि भारत अब वैक्सीनेशन प्रोग्राम के मामले में सबसे आगे है और दुनिया के 18 बड़े देश भी भारत को पीछे नहीं कर पा रहे हैं। भारत में रोजाना औसतन 80 लाख 54 हजार से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है, जबकि 18 बड़े देशों का मिलाकर ये आंकड़ा 80 लाख 17 हजार है। WHO के मुताबिक, भारत में कल तक 76,57,17,137 लोग पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुके हैं।
संभावित तीसरी लहर के बीच रिकॉर्ड वैक्सीनेशन
Recommended Video
आपको बता दें कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा लगातार मंडरा रहा है। एक्सपर्ट ने अगले तीन महीने के अंदर तीसरी लहर के आने की संभाना जताई है, जिसमें बच्चों के लिए अधिक खतरा है। देश में अभी बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है, इसलिए सरकार की कोशिश है कि वयस्क आबादी को अधिक से अधिक वैक्सीनेट कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, इसीलिए भारत सरकार ने 21 जून से वैक्सीनेशन के संचालन की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली थी। भारत में अच्छी बात ये भी है कि अब टीकाकरण की अधिक संख्या ग्रामीण इलाकों से सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications