यमन से लौटे 300 भारतीय कोच्चि रवाना

नई दिल्ली| संघर्ष में फंसे यमन से निकाले गए 300 से अधिक भारतीयों के शनिवार रात या रविवार सुबह पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही संघर्ष में फंसे देश से पिछले चार दिनों में वापस लाए जाने वाले भारतीयों की संख्या करीब 1300 हो जाएगी। यह जानकारी सरकार ने दी है।

Over 300 Indians on way to Kochi after evacuation from Yemen

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि यमन की राजधानी सना से निकाले गए भारतीयों को पड़ोसी देश जबूती पहुंचाया गया और वहां से वे भारत रवाना हो गए।अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया है, "सना से निकाले गए सभी लोगों को जिबूती ले जाया गया और वहां से घर के लिए रवाना किया गया। एआई 777 जिबूती से कोच्चि के लिए रवाना हुआ।"

उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों में 978 भारतीयों को खाली कराया गया है। इस संख्या में उनकी संख्या शामिल नहीं की गई है जिनके शनिवार को कोच्चि पहुंचने की उम्मीद है।

भारतीय वायुसेना के दो विमान यमन से निकाले गए 334 भारतीयों को लेकर शुक्रवार की रात मुंबई में उतरा।एअर इंडिया का एक विमान 330 भारतीयों को लेकर शनिवार की सुबह कोच्चि पहुंचा।

यमन में कड़ा संघर्ष छिड़ा हुआ है, क्योंकि शिया हौती विद्रोहियों ने निर्वासित राष्ट्रपति अबेद्राब्बो मंसूर हादी के समर्थकों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। मंसूर हादी समर्थकों को सऊदी अरब नीत हवाई हमलों का समर्थन प्राप्त है।

हिंसा बढ़ते जाने के साथ भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों को यमन से निकालने का अभियान तेज कर दिया। भरत ने अपने नागरिकों को सना से विमान के जरिए निकालना शुरू कर दिया है। एअर इंडिया के दो विमान 351 भारतीयों को लेकर जिबूती के लिए उड़ान भरा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+