कोरोना के खिलाफ जंग तेज, देश में पहली बार 24 घंटे में हुए 3 लाख से अधिक टेस्ट
नई दिल्ली। भारत का कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीच इसके खिलाफ लड़ाई भी तेज हो रही है। देश में कोरोना टेस्टिंग की क्षमता भी बढ़ी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने पहली बार देश में एक दिन में तीन लाख से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया है। आईसीएमआर के एक अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई तक देश में 1,24,12,664 सैंपलों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से अकेले मंगलवार(14 जुलाई) को एक दिन सबसे ज्यादा 3,20,161 सैंपलों का कोरोना टेस्ट किया गया है।

देश में कोरोना टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाने के लिए ICMR ने देश भर में सार्वजनिक (865) और निजी क्षेत्र (358) दोनों में कुल 1223 COVID-19 परीक्षण प्रयोगशालाओं को मंजूरी दी है। इसमें 633 RT-PCR लैब (633) शामिल हैं। इसके अलावा ट्रूनाट लैब्स (491) और सीबीएनएएटी लैब्स (99) भी शामिल हैं।
कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार
भारत में कोरोना से 9,37,562 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 24,315 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 5,93,088 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,19,770 है।
संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र अभी भी टॉप पर
पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,67,665 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 1,07,665 है। वहीं 1,49,007 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 10,695 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications