गंगा नदी के बाद अब झांसी के बेतवा नदी में मिली 12 लाशें, बंधे हुए हैं हाथ-पैर
झांसी। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा नदी में मिली 108 लाशों का रहस्य भी उठा भी नहीं है कि झांसी के बेतवा नदी में उतराती 12 लावारिस लाशों के मिलने की खबर आ गई है। ये मामला बेहद पेंचीदा इसलिए है क्योंकि उतराती कुछ लाशों के हाथ-पैर बंधे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नदी में और भी लाशें हो सकती हैं। चुकि नदी बेहद गहरी है इसलिए उसके अंदर जाना मुश्किल है और जो लाशें किनारे आईं हैं वो बुरी तरह से सड़ चुकीं हैं।

नदी के किनारे मौजूद कुत्ते और चील-कौए शव को बुरी तरह से नोंच रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली है और वो मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों ने माना है कि अकसर इस नदी में शव को बहते देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा नदी के परियर घाट के पास 100 से ज्यादा शव (लगभग 109 शव) मिलने की खबर से देश में हड़कंप मचा हुआ है।
डॉक्टरों की एक टीम डीएनए टेस्ट के लिए परियर घाट पर मिली शवों से सैंपल ले रही है। उन्नाव की डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम गंगा में मिले शवों का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपलिंग कर रही है। टीम में सीएमओ गीता यादव भी शामिल हैं। लगभग 80 शवों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसके जरिए यह पता चल पाएगा कि ये शव किस उम्र के हैं, इनमें कितनी महिला और पुरुष हैं।












Click it and Unblock the Notifications