भारत दौरे पर आए ट्रंप ने कहा- भारत के साथ 3 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील करेगा अमेरिका
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम गुजरात के मोटेरा में लोगों को संबधित किया। भारत दौरे पर आए ट्रंप सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे, इसके बाद वह मोटेरा स्टेडियम आए। उनके साथ दौरे पर उनकी पत्नी मिलेनिया, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर भी आए हैं। इस दौरान ट्रंप ने भारत आने पर काफी खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि भारत की पूरे विश्व में इस बात के लिए तारीफ की जाती है कि यहां लाखों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई और यहूदी साथ-साथ प्रार्थना करते हैं। भारत की एकता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।
अमेरिका भारत को प्यार करता है, भारत की इज्जत करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार और निष्ठावान दोस्त रहेगा।
इस दौरान उन्होंने 3 बिलियन डील को लेकर कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कल हमारे प्रतिनिधि 3 बिलियन डॉलर से अधिक के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे। जिनमें मिलिट्री हेलीकॉप्टर और भारतीय सुरक्षाबलों के लिए अन्य चीजों शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि आज आईएसआईएस का सफाया हो गया है। भारत और अमेरिका आतंकियों को रोकने में जुटे हुए हैं। हर देश को हक है कि वह अपनी सरहदों को सुरक्षित रखे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में हमारा सहयोग जारी है और हम भारत को इस धरती पर सबसे बेहतरी सैन्य साजो-सामान देने जा रहे हैं। हमने अब तक का सबसे बेहतरीन हथियार बनाया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत आतंकवादियों को रोकने और उनकी विचारधारा से लड़ने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरी सरकार पाकिस्तान के साथ सकारात्मक रूप से काम कर रही है ताकि पाकिस्तानी सीमा पर काम करने वाले आतंकवादी संगठनों और आतंकवादियों पर नकेल कसी जा सके।












Click it and Unblock the Notifications