'हमारी सरकार ने 3R पर किया काम', RBI के 90 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, जानें क्या है थ्री आर
RBI 90 years Commemoration Ceremony: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज 90 साल पूरे कर लिए। आरबीआई के 90 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने थ्री आर पर काम किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने पहचान, समाधान और पुनर्पूंजीकरण (Recognition, Resolution and Recapitalisation) की रणनीति पर काम किया है। साथ ही हमारी सरकार ने हालत सुधारने के लिए 3.5 लाख करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया।

पीएम मोदी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने शासन-संबंधी सुधार किए। दिवाला और दिवालियापन संहिता की नई प्रणालियों के साथ लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये के ऋणों का समाधान किया गया।
#WATCH | Mumbai: At the commemoration ceremony of 90 years of the Reserve Bank of India, RBI Governor Shaktikanta Das says, "The RBI's evolution as an institution has been closely intertwined with the development of the Indian economy. From being a central bank primarily… pic.twitter.com/andPubDnpj
— ANI (@ANI) April 1, 2024
वहीं, आरबीआई के 90 साल पूरे होने के स्मृति समारोह में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एक संस्था के रूप में आरबीआई का विकास भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि एक केंद्रीय बैंक होने से लेकर मुख्य रूप से योजना अवधि के दौरान दुर्लभ संसाधनों के आवंटन के बाद आरबीआई बाजार अर्थव्यवस्था के लिए एक समर्थक बन गया है।
#WATCH | Mumbai: At the commemoration ceremony of 90 years of the Reserve Bank of India, PM Modi says, "Our government worked on the strategy of recognition, resolution and recapitalisation. The government did a capital infusion of Rs. 3.5 lakh crores to improve the condition of… pic.twitter.com/XH1Vi717WT
— ANI (@ANI) April 1, 2024
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में जो हुआ वह सिर्फ एक ट्रेलर है। अभी भी हमारे देश को आगे ले जाने के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अगले 10 वर्षों के लिए हमारे लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट हों।
पीएम मोदी ने कहा कि 52 करोड़ जन धन बैंक खाते हैं और उनमें से 55 प्रतिशत से अधिक महिलाओं के हैं। 7 करोड़ से अधिक किसान, मछुआरे और पशुपालकों के पास किसान क्रेडिट कार्ड हैं। हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा बढ़ावा मिला है। पिछले 10 वर्षों में सहकारी क्षेत्र को भी भारी बढ़ावा मिला है। UPI अब विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त मंच है। हर महीने 1200 करोड़ से अधिक यूपीआई लेनदेन हो रहे हैं।
स्मृति समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि यह बदलाव इसलिए आया है, क्योंकि हमारी नीतियां, इरादे और फैसले साफ थे। हमारे प्रयासों में स्थिरता और ईमानदारी थी। जब इरादे साफ होते हैं, तो नीतियां सही हैं। जब नीतियां सही होती हैं तो फैसले भी सही होते हैं। जब निर्णय सही होते हैं तो परिणाम भी सही होते हैं।
यह भी पढ़ें- RBI Monetary Policy: 10 अगस्त को आरबीआई गवर्नर करेंगे मौद्रिक नीति का ऐलान, क्या बढ़ेगी आपकी EMI?












Click it and Unblock the Notifications