विपक्षी दलों की बैठक के बाद बोले राहुल गांधी, हमारा लक्ष्य बीजेपी को हराना
नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। बैठक खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार पर निशान साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और बीजेपी सरकार का सरकारी संस्थाओं के खिलाफ हमले जारी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह जानकर खुशी हो रही है कि लोग सरकार के खिलाफ खड़े हो रहे हैं और कह रहे हैं कि वादे पूरे नहीं किए गए।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य भाजपा को हराने, भारत के संविधान और हमारे संस्थानों की रक्षा करना है। बीजेपी और आरएसएस देश की सभी संस्थाओं को नीचा दिखा रही हैं। हम इन मुद्दों पर विपक्षी दलों के साथ चर्चा करेंगे। आरबीआई के गवर्नर उर्जीत पटेल के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने इसलिए पद छोड़ा क्योंकि वे सरकार के साथ काम नहीं करना चाहते थे।
बैठक से सपा और बसपा ने बनाई दूरी
बता दें कि यह बैठक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुलाई थी। बैठक में 17 दलों के नेता पहुंचे लेकिन सपा और बसपा से ने इससे दूरी बनाई रखी। ऐसे में विपक्ष के लिए यह चिंता का विषय भी है क्योंकि खासकर उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ही वो पार्टी है जो भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन बैठक में उनकी अनुपस्थिति अपने आप में बहुत कुछ कहती है। बताया गया है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के गठबंधन को लेकर रुख से मायावती नाराज हैं। वहीं सपा से मुलायम सिंह यादव या रामगोपाल यादव शामिल होने की खबरें थीं लेकिन कोई नही पहुंचा है।
यह भी पढ़ें-मोदी नहीं राहुल और शिवराज के लिए अहम होंगे मध्य प्रदेश के चुनाव परिणाम












Click it and Unblock the Notifications