केरल के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, आ सकता है आंधी-तूफान, Orange Alert जारी

लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि केरल के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अनुमान है, IMD ने इड्डुकी, कोझिकोड, कन्नूर और कासारगौड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, बता दें कि विभाग ने पहले से ही कर्नाटक, आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं नार्थ इंडिया की बात करें तो आज और कल यूपी, एमपी, बिहार, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी भारी बारिश की आशंका है।

 केरल के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका

केरल के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका

आईएमडी ने कहा है कि मानसून इस वक्‍त हिमालय के निचले इलाकों के पास है , जो कि आज से दक्षिण की तरफ शिफ्ट होने लगा है, जिसके कारण आज यह दिल्‍ली-एनसीआर के करीब रहेगा और इसके चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होगी, विभाग ने यह भी कहा कि इस दौरान अरब सागर से दक्षिण और बंगाल की गाड़ी से पूर्व की ओर हवाएं भी चलेंगी।

अगले 24 घंटे में यहां होगी भयंकर बारिश

जबकि अगले 24 घंटे में अंडमान , महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश. जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की और मध्यम बारिश होने का अनुमान है, तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम. मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और बिहार में मानसून ज्यादा असर दिखा सकता है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, गिलगित बालिस्तान, मुजफ्फराबाद, में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

97 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान

97 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान

मालूम हो कि इससे पहले भारत के मौसम विभाग ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून (अगस्त-सितंबर) सीजन की दूसरी छमाही में बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 2020 में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दूसरे हिस्से (अगस्त-सितंबर) के दौरान वर्षा के अपने दीर्घकालिक पूर्वानुमान में कहा कि अगस्त में लंबी अवधि में वर्षा के औसत (एलपीए) की 97 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

एमपी और बिहार में भी हो सकती है जमकर बारिश

एमपी और बिहार में भी हो सकती है जमकर बारिश

एमपी के रीवा, सतना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना शहडोल, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया और सारण जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+