मॉनसून सत्र की रणनीति को लेकर कांग्रेस की विपक्षी दलों के साथ बैठक
नई दिल्ली। बुधवार से शुरू हो संसद के मॉनसून सत्र से पहले सोमवार को विपक्षी दलों ने दिल्ली में बैठक पर अपनी रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में विपक्ष की ये बैठक हो रही है। बैठक में कांग्रेस की ओर से आजाद के साथ-साथ अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और आनंद शर्मा जैसे सीनियर नेता पहुंचे हैं।

बैठक में एनसीपी के शरद पवार, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, सपा के राम गोपाल यादव, राजद सांसद मीसा भारती शामिल हो रही हैं। इनके अलावा डीएमके, सीपीआई-एम, सीपीआई और जेडीएस के नेता भी पहुंचे हैं। इससे पहले सोमवार सुबह सोनिया गांधी के घर पर कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई, जिसके बाद शाम में गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक है।

बैठक के बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, यह 13 पार्टियों की औपचारिक मुलाकात थी, जिसमें सभी पार्टियों ने निर्णय किया कि हम संसद को काम करते देखना चाहते हैं, पिछली बार भी हम चाहते थे कि संसद की कार्यवाही चले पर बीजेपी ने चलने नहीं दी और हमपर इसकी जिम्मेदारी डाल दी।
मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। माना जा रहा है कि विपक्ष महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और दूसरे मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी मंगलवार को कई राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है, वो विपक्ष को इसके लिए राज करना चाहती हैं कि सदन का कामकाज सुचारू रूप से चले।












Click it and Unblock the Notifications