पेगासस विवाद: 'विपक्ष ने पीएम मोदी और देश को किया बदनाम', क्या कांग्रेस माफी मांगेगी? बोले रविशंकर प्रसाद

पेगासस विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को दावा किया कि पेगासस मुद्दा को लेकर सरकार पर विपक्ष का हमला एक प्रेरित अभियान का हिस्सा था।

नई दिल्ली, 25 अगस्त: पेगासस विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को दावा किया कि पेगासस मुद्दा को लेकर सरकार पर विपक्ष का हमला एक प्रेरित अभियान का हिस्सा था। विपक्ष ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश को कमजोर करने और बदनाम करने की कोशिश की। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या राहुल गांधी और कांग्रेस इसको लेकर माफी मांगेंगे।

'सरकार के खिलाफ चलाया अभियान'

'सरकार के खिलाफ चलाया अभियान'

उन्होंने दावा किया कि इससे उन लोगों के दुष्प्रचार अभियान का पर्दाफाश हो गया है जिन्होंने सरकार पर भाजपा सहित अन्य नेताओं की जासूसी करने के लिए स्पाइवेयर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विपक्षी दलों, तथाकथित बुद्धिजीवियों, कुछ गैर सरकारी संगठनों और मीडिया के एक वर्ग ने सरकार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया।

'...कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया'

'...कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया'

जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पैनल पेगासस के अनाधिकृत उपयोग की जांच कर रहे थे, जिसमें 29 में से 5 मोबाइल फोन में किसी तरह का मैलवेयर पाया गया था, लेकिन यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका। यह इजरायली स्पाइवेयर के कारण था।

'झूठ का सहारा लेती है कांग्रेस'

'झूठ का सहारा लेती है कांग्रेस'

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की इतनी दुश्मनी है कि वह पार्टी का विस्तार करने के लिए झूठ का सहारा लेती है। लेकिन अपने झूठ के उजागर होने के बाद और सिकुड़ जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनावों में भाजपा से मुकाबला करना चाहिए, न कि ऐसे प्रायोजित अभियानों के माध्यम का सहारा लेना चाहिए।

'सुप्रीम कोर्ट को अनियमितता नहीं मिली'

'सुप्रीम कोर्ट को अनियमितता नहीं मिली'

उन्होंने राफेल विमान खरीद और सेंट्रल विस्टा परियोजना के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अभियान का हवाला दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनमें कोई अनियमितता नहीं पाई। तो क्या राहुल गांधी और कांग्रेस माफी मांगेंगे।

यह भी पढ़ें- पेगासस जासूसी मामले की रिपोर्ट को कमेटी ने SC को सौंपा, 29 में से 5 फोन में मालवेयर मिला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+