Opposition alliance: कांग्रेस को लग सकता है झटका, पंजाब में LoP पद छीनने की मुहिम
बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों की भीड़ जुटाकर कांग्रेस खूब वाहवाही लूट रही है, लेकिन इसकी वजह से पंजाब में उसके सामने एक चुनौती भी खड़ी हो गई है। पार्टी की प्रदेश यूनिट पहले से ही सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से कतराती नजर आ रही थी, ऊपर से बीजेपी ने विपक्ष के नेता पद से भी पार्टी को हटाने की मुहिम छेड़ दी है।
पंजाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मांग की है कि प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को विपक्ष के नेता पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने 26 विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हवाला देते हुए ये मांग की है।

कांग्रेस को विपक्ष के नेता पद से हटाने की मांग
उन्होंने 'पार्टी और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के सहयोगी' बनने की वजह से यह मांग रखी है। ईटी को जाखड़ ने बताया है कि कोई नियम या परंपरा सत्ताधारी पार्टी के सहयोगी को इस पद पर रहने की अनुमति नहीं देता। उन्होंने कहा है कि इसलिए वह जल्द ही स्पीकर को चिट्ठी लिखकर मांग करेंगे कि विपक्ष के नेता (एलओपी) का पद कांग्रेस से ले लिया जाए।
बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद मांग
जाखड़ ने कहा, 'सभी ने देखा कि पिछले हफ्ते बेंगलुरु में 26 विपक्षी पार्टियों के नेताओं के रूप में कैसे कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, गांधी परिवार और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान एक साथ बैठे और अपने गठबंधन की स्थापना की घोषणा की और एक साझा बयान जारी किया था।'
पंजाब में कांग्रेस विपक्षी पार्टी नहीं रह गई है-बीजेपी
उन्होंने आगे कहा, 'इसके साथ ही पंजाब में कांग्रेस विपक्षी पार्टी नहीं रह गई है, क्योंकि वह अब सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सहयोगी है। मैं जल्द ही पंजाब विधानसभा स्पीकर को लिखूंगा और औपचारिक तौर पर उनके सामने कांग्रेस से एलओपी का पद वापस लेने की मांग करूंगा।'
मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरना चाहती है बीजेपी
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा इस समय पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। पिछले साल हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत की वजह से अन्य कोई पार्टी के पास इतनी सीटें हैं भी नहीं कि वह विपक्ष के नेता पद पर दावा कर सके। दरअसल, इस मांग के माध्यम से बीजेपी राज्य में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं या समर्थकों को यह संदेश देना चाहती है कि अब उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ लड़ने की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।
गौरतलब है कि पहले ही पंजाब और दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस यूनिट सत्ताधारी दल के साथ गठबंधन को लेकर असंतुष्ट रही है। पार्टी के प्रदेश के नेता न तो आम आदमी पार्टी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन चाहते रहे हैं और न ही दिल्ली अध्यादेश के मसले पर ही उसके साथ जाना चाहते हैं। लेकिन, गांधी परिवार ने फिलहाल आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के प्रति अपना रवैया नरम कर लिया है।
कांग्रेस के कुछ नेताओं पर बीजेपी के गंभीर आरोप
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'पंजाब में कांग्रेस के आम आदमी पार्टी की जूनियर सहयोगी बनने के बाद बीजेपी ही आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में अकेली विश्वसनीय विपक्षी पार्टी रह गई है।' उन्होंने दावा किया कि 'मैंने सुना है कि पंजाब में कांग्रेस के कुछ भ्रष्ट नेताओं और एआईसीसी में उनके समर्थकों ने पंजाब सरकार की जांच से खुद को बचाने के लिए इस सरेंडर के लिए दबाव डाला है। '
वो बोले, 'पंजाब के हर राजनीतिक कार्यकर्ता और ऐक्टिविस्ट के लिए जो राज्य सरकार के गलत कार्यों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, बीजेपी स्वाभाविक विपक्षी पार्टी है।' सुनील जाखड़ पिछले साल तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। लेकिन, उन्होंने बाद में बीजेपी ज्वाइन कर लिया और हाल ही में उन्हें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर बिठाया है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications