Opinion Poll:आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या इस बड़े राज्य में मिलेगी बीजेपी को हार? क्या कहता है सर्वे?

ABP C voter Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावों के लिए अभी से ही सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

Opinion Poll

भाजपा का दावा है कि इस बार भी जनता उसे भारी मतों से विजयी बनाएगी तो वहीं दूसरी ओर भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों की ओर से बनाया गया 'इंडिया अलांयस' का दावा है कि इस बार जनता का प्यार और साथ उसे मिलेगा और भाजपा का घमंड टूटेगा।

भाजपा के लिए पश्चिमी भारत बनेगा चुनौती?

हाल ही में आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों से ये तो सिद्ध हो गया कि उत्तर भारत में बीजेपी की पकड़ मजबूत है लेकिन क्या ये ही जलवा लोकसभा चुनाव में भी दिखेगा? भाजपा के लिए पश्चिमी भारत आम चुनाव में चुनौती बन सकते हैं? यह सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है।

एबीपी के लिए सीवोटर ने एक सर्वे किया

इसी बात को जानने के लिए एबीपी के लिए सीवोटर ने एक सर्वे किया और ये जानने की कोशिश की अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो वेस्टर्न इंडिया में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी?

महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दादर नगर हवेली और दमन दीव

आपको बता दें कि पश्चिम भारत में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दादर नगर हवेली और दमन दीव आते हैं। जहां की कुछ 78 सीटों पर लोकसभा चुनाव होने हैं, इस सर्वे में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जो नतीजे आए वो काफी चौंकाने वाले थे।

एनडीए को 45-55 सीटें मिलेंगी: Survey

सर्वे के मुताबिक पश्चिम भारत की 78 सीटों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 45-55 सीटें और इंडिया अलायंस को 25-35 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 5 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

एनडीए को 46 फीसदी वोट मिल सकते हैं: सर्वे

अगर वोटिंग प्रतिशत की बात करें को पश्चिम भारत में एनडीए को 46 फीसदी और इंडिया गठबंधन को 37 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि 17 प्रतिशत वोट अन्य के खाते में जा सकते हैं।

महाराष्ट्र में लगेगा झटका?

केवल महाराष्ट्र की बात करें तो सर्वे के मुताबिक यहां की 48 लोकसभा सीटों में से 19-21 सीटें एनडीए को और 26-28 सीटें कांग्रेस को जा सकती हैं और अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं।

महाराष्ट्र मेंं लग सकता है करारा झटका?

मतलब कहने का है कि पश्चिम भारत में महाराष्ट्र में भाजपा को 'इंडिया अलायंस' में कड़ी चुनौती मिल सकती है लेकिन पूरे पश्चिमी भारत में एनडीए फिलहाल 'इंडिया अलायंस' पर भारी है।

ये सर्वे दिसंबर 2023 में किया गया था

आपको बता दें कि सीवोटर ने ये सर्वे दिसंबर 2023 में किया गया था, जिसमें 2 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया, यह सर्वे सभी 543 सीटों पर किया गया है। इस सर्वे पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? इस पर अपनी राय जरूर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+