Opinion Poll: जानिए गुजरात में कहां खिला कमल और कहां हाथ को फायदा ?

Recommended Video

    Gujarat Assembly Elections Opinion Poll: पांचवी बार सरकार बनाने की तैयारी में BJP । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 2019 के सेमीफाइनल कहे जा रहे गुजरात चुनावों पर एबीपी न्यूज लोकनीति और सीएसडीएस ने ओपिनियिन पोल किया है। पोल में दोनों ही पार्टियां प्रदेश में कहीं मजबूत तो कहीं कमजोर हैं। 22 सालों से सत्ता में बैठी भाजपा और लगातार वापसी की कोशिश कर रही कांग्रेस, दोनों के ही लिए ये चुनाव अहम है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदेश के किस हिस्से में कौन सी पार्टी मजबूत है।

     दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र

    दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र

    ओपिनियन पोल के मुताबिक दक्षिण गुजरात में भाजपा को 51 फीसदी जबकि कांग्रेस 33 फीसदी वोट मिल रहे हैं। दक्षिण गुजरात में 35 विधानसभा सीटे हैं। दक्षिण गुजरात में भरूच, नर्मदा, सूरत, नवसारी, डांग, वलसाड, तापी जिले हैं।

    सौराष्ट्र की बात करें तो यहां भाजपा को 42 फीसदी और कांग्रेस को भी 42 फीसदी वोट मिल रहे हैं। सौराष्ट्र में कच्छ, सुरेंद्र नगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटद जिले हैं। यहां 54 सीटे हैं।

    उत्तर और मध्य गुजरात

    उत्तर और मध्य गुजरात

    उत्तर गुजरात में भाजपा को 44 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस को 49 फीसदी वोट मिल रहे हैं। उत्तर भारत में 53 विधानसभा सीटें हैं। इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटण, साबरकांठा, बनासकांठा, अरवल्ली जिला आते हैं।

    मध्य गुजरात में भाजपा को 54 फीसदी जबकि कांग्रेस को 38 फीसदी वोट मिल रहे है। मध्य गुजरात में 40 सीटें आती हैं। इसमें पंचमहाल, दाहोद, खेड़ा, आणंद, वडोदरा, महिसागर, छोटा उदयपुर जिले हैं।

    भाजपा को बढ़त

    भाजपा को बढ़त

    ओपिनियल पोल में बीजेपी गुजरात में एक बार फिर गुजरात में सरकार बनाती दिख रही है। गुजरात में बीजेपी को 113 से 121 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को गुजरात की कुल 182 सीटों में से 58 से 64 सीट मिलने की उम्मीद है अन्य को 1 से 7 सीटें मिल सकती हैं। इस पोल में गुजरात की 200 पोलिंग बूथ के 3,757 लोगों से राय ली गई है। इस ओपिनियन पोल को एबीपी न्यूज, लोकनीति और सीएसडीएस ने मिलकर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+