न्यूज नेशन का ओपिनियन पोल: राजस्थान में कांग्रेस, छत्तीसगढ़ में भाजपा, एमपी में फिफ्टी-फिफ्टी

ओपिनियन पोल: राजस्थान में कांग्रेंस, छत्तीसगढ़ में भाजपा, एमपी में फिफ्टी-फिफ्टी

नई दिल्ली। इस साल के आखिर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों पर न्यूज नेशन ने ओपिनियन पोल किया है। चैनल के सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी तो वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला है। वहीं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की हार और कांग्रेस की जीत हो रही है।

 राजस्थान में राजे से नाराजगी

राजस्थान में राजे से नाराजगी

न्यूज नेशन का सर्वे कहता है कि राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार को लेकर नाराजगी है और जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ है। कांग्रेस आने वाले चुनाव में राज्य की 200 सीटों में से 113 से 117 सीटें जीतेगी। वहीं, भाजपा 71 से 75 पर सिमट जाएगी। अन्य दलों के खाते में सूबे में 10 से 14 सीटें आएंगी। ऐसे में कांग्रेस को राज्य में पूर्ण बहुमत मिल रहा है।

राजस्थान में 200 सीटों के चुनाव के लिए 7 दिसंबर को होगा। इनमें 142 सीटें सामान्य के लिए 33 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। फिलहाल, राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 163 और कांग्रेस तथा अन्य के पास 37 सीटें हैं।

छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा सरकार

छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा सरकार

सर्वे में छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने की बात कही गई है। छत्तीसगढ़ में 2003 से रमन सिंह मुख्यमंत्री हैं। राज्य की 90 सीटों में से भाजपा को 43 से 47 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस को 36 से 40 सीटें। वहीं बीएसपी-जेसीसी गठबंधन और अन्य को तीन से सात सीटें मिलेंगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 12 नंवबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। वहीं 11 दिसंबर परिणाम आएगा। 2013 में विधानसभा चुनाव बीजेपी को 49, कांग्रेस को 39, बसपा को 1 और अन्य को एक सीट मिली थी।

मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर

ओपिनियन पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच इस दफा मुकाबला बेहद कड़ा होने जा रहा है।राज्य की 230 सीटों में से भाजपा को 109 से 113 सीटें मिल सकती हैं। वहां कांग्रेस को 107 से 111 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 12 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश में कौन सरकार में आ रहा है, ये कहना मुश्किल है।

मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में 165 भाजपा के विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के 58 विधायक हैं। राज्य में बसपा की 4 सीटें हैं जबकि 3 सीट अन्य के खाते में हैं। मध्य प्रदेश में सामान्य की 148 सीटें हैं जबकि एससी की 35 और एसटी की 47 सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+