बंगाल से तमिलनाडु तक कौन जीतेगा चुनाव? 4 राज्यों में किस पार्टी का पलड़ा भारी? सामने आया पहला Opinion Poll
Opinion Poll 2026: देश के चार बड़े राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ना शुरू हो गया है। असम, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में चुनाव में अभी करीब दो महीने का वक्त है, लेकिन Vote Vibe India Tracker 2026 ने राजनीति की दिशा और दशा का पहला बड़ा संकेत दे दिया है।
यह सर्वे बताता है कि फिलहाल किस राज्य में किस पार्टी का पलड़ा भारी है और कहां मुकाबला कांटे का होने वाला है। हालांकि, एक बात साफ है कि बड़ी संख्या में मतदाता अब भी अनिर्णीत हैं, जिससे आखिरी वक्त में खेल पलटने की पूरी गुंजाइश बनी हुई है।

असम में सत्ता बरकरार रख पाएगी BJP? (Assam Election Opinion Poll)
असम में फिलहाल सत्तारूढ़ NDA यानी भाजपा गठबंधन बढ़त में दिख रहा है। वोट शेयर के आंकड़ों पर नजर डालें तो NDA को करीब 33.4 प्रतिशत समर्थन मिल रहा है, जबकि INDIA ब्लॉक 30.9 प्रतिशत पर है। यह मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि युवा वोटर्स में NDA कमजोर दिखती है, जबकि वरिष्ठ मतदाताओं में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जबरदस्त समर्थन हासिल है। सर्वे के मुताबिक 55 साल से ऊपर के वोटर्स में NDA को 54 प्रतिशत तक समर्थन मिल रहा है। वहीं, अल्पसंख्यक मतदाताओं में कांग्रेस के गaurav गोगोई को बढ़त मिलती दिख रही है। मुख्यमंत्री चेहरे की बात करें तो हिमंत सरमा को करीब 48.2 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं, जबकि गोगोई 42 प्रतिशत पर हैं।
पश्चिम बंगाल में ममता की वापसी तय या BJP देगी चौंकाने वाला झटका? (West Bengal Election Survey)
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की TMC सबसे आगे नजर आ रही है। सर्वे के अनुसार TMC को 39.6 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि BJP गठबंधन 30.5 प्रतिशत पर टिका है। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन का ग्राफ काफी नीचे, सिर्फ 7.3 प्रतिशत तक सिमटा हुआ है।
यहां सबसे अहम फैक्टर है अनिर्णीत वोटर्स। करीब 18.5 प्रतिशत मतदाता अभी फैसला नहीं कर पाए हैं। मुस्लिम वोटर्स में TMC की पकड़ मजबूत बताई गई है, वहीं SC, ST और OBC वर्ग में BJP को बढ़त मिलती दिख रही है। युवाओं में BJP आगे है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ TMC का समर्थन बढ़ता जाता है। महिलाओं में भी ममता बनर्जी की लोकप्रियता पुरुषों के मुकाबले ज्यादा दिखाई दे रही है।
केरल में 10 साल बाद बदलेगी सत्ता? (Kerala Assembly Election Opinion Poll)
केरल में पिछले 10 साल से लेफ्ट की सरकार है, लेकिन इस बार तस्वीर बदलती दिख रही है। Vote Vibe सर्वे के मुताबिक UDF (कांग्रेस) करीब 32.7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बढ़त में है। LDF 29.3 प्रतिशत पर है, जबकि BJP गठबंधन यानी NDA लगभग 19.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर है।
यहां भी 15 प्रतिशत से ज्यादा वोटर्स अनिर्णीत हैं। युवा मतदाताओं में कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जबकि 35-54 आयु वर्ग में लेफ्ट अब भी मजबूत है। धार्मिक आधार पर देखें तो मुस्लिम और ईसाई वोटर्स में कांग्रेस आगे है, वहीं सामान्य वर्ग और OBC में BJP की पकड़ दिखाई देती है। आपसी गुटबाज़ी कांग्रेस के लिए खतरा बन सकती है, जबकि BJP का बढ़ता वोट शेयर लेफ्ट और UDF दोनों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
तमिलनाडु में DMK की बढ़त कितनी सुरक्षित? (Tamil Nadu Election Opinion Poll)
तमिलनाडु में मुकाबला बेहद रोमांचक होता नजर आ रहा है। शुरुआती राउंड के सर्वे में DMK+ को 35.8 प्रतिशत और AIADMK+ को 33.8 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है। यानी दोनों के बीच फर्क सिर्फ 2 प्रतिशत का है, जो पूरी तरह से मार्जिन ऑफ एरर के भीतर है।
एक नया फैक्टर बनकर उभरी है TVK, जिसे करीब 19.2 प्रतिशत समर्थन मिल रहा है। खासकर युवा वोटर्स में TVK की जबरदस्त पकड़ दिखाई दे रही है। पुरुष मतदाता DMK के पक्ष में झुके हैं, जबकि महिलाएं AIADMK की ओर ज्यादा झुकाव दिखा रही हैं। वरिष्ठ मतदाताओं में DMK की स्थिति मजबूत बताई जा रही है।
क्या आखिरी दो महीने में पलट सकता है पूरा खेल? (Swing Voters Impact)
चारों राज्यों में एक बात समान है - बड़ी संख्या में अनिर्णीत मतदाता। यही वोटर्स चुनाव का रुख तय कर सकते हैं। चुनाव प्रचार, उम्मीदवारों के चेहरे, गठबंधन की रणनीति और स्थानीय मुद्दे आखिरी समय में बड़ा असर डाल सकते हैं।
Vote Vibe India Tracker यह साफ करता है कि फिलहाल तस्वीर किसी के पक्ष में पूरी तरह साफ नहीं है। कहीं बढ़त मजबूत है तो कहीं मुकाबला बेहद करीबी। आने वाले हफ्तों में सियासी बयानबाजी, चुनावी वादे और ज़मीनी माहौल तय करेगा कि कौन सत्ता में आएगा और किसे विपक्ष में बैठना पड़ेगा। कुल मिलाकर 2026 के ये चार चुनाव सिर्फ राज्यों की सरकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय करने वाले साबित हो सकते हैं।
-
Tamil Nadu Elections 2026: NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग तय, AIADMK ने कितनी सीटें दी बीजेपी को? -
Tamil Nadu Elections 2026: टीएमसी चीफ जीके वासन ने जारी किया मैनिफेस्टो, किसानों-महिलाओं के लिए बड़े ऐलान -
TN Election 2026: कमल हासन की पार्टी चुनावी मैदान से बाहर, विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी है MNM? -
TN Election 2026: TVK शुक्रवार को करेगी 234 उम्मीदवारों का ऐलान, क्या DMK का किला हिला पाएंगे सुपरस्टार विजय? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications