'स्ट्राइक के लिए तैयार', भारत ने बता कर किया पाकिस्तान पर हमला! ऑपरेशन सिंदूर से पहले सेना का आया था पोस्ट
Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में नौ आतंकी ठिकानों पर 6 मई की देर रात हमला किया है। भारतीय सेना ने इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया है। इस एयर स्ट्राइक के पहले भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक सीक्रेट मैसेज के तहत इसकी जानकारी दी थी।
भारतीय सेना ने अपने अधिकारिक हैंडल @ADG PI-INDIAN ARMY से रात 1 बजकर 28 मिनट पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, ''स्ट्राइक के लिए तैयार, जीत के लिए ही बने हैं'' (Ready to Strike, Trained to Win) इसे संस्कृत में भी लिखा गया है, "प्रहाराय सन्निहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः" यानी ''वार करने को तत्पर, विजय हेतु'' । ये पोस्ट अब वायरल हो गया है। इससे पहले भारतीय सेना ने पिछले दो 'सर्जिकल स्ट्राइक' (2016) और 'एयर स्ट्राइक' (2019) में ऐसे किसी पोस्ट के जरिए हमले की जानकारी नहीं दी थी।

जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल के 2 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक
भारतीय सेना ने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें भारतीय सेना के हथियार, गोला-बारूद और टैंक दिखाए गए हैं। इस पोस्ट के कुछ ही मिनट बाद रक्षा मंत्रालय ने आतंकी ठिकानों पर हमलों की पुष्टि की। भारतीय सेना पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 3 और हिज्बुल के 2 ठिकानों पर हमला किए हैं। अभी तक इसमें 8 लोगों की मौत और 33 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

भारतीय सेना ने रात को 1:44 मिनट पर कहा- हमने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू है
भारतीय सेना ने रात 1:44 मिनट पर जारी बयान में कहा गया, "कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।"
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले बाद ये हमला किया गया है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। लाहौर से थोड़ी दूरी पर स्थित मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक विशाल "मरकज" या बेस है। बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का मुख्य गढ़ है। मामले से परिचित लोगों ने पीटीआई को बताया कि अन्य लक्ष्य, कोटली और मुजफ्फराबाद, पीओके के क्षेत्र हैं जहां एलईटी और जेईएम दोनों लंबे समय से आतंकी को पनाह देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications