ओलंपिक से लौटी एथलीट ओपी जैशा के शरीर में है स्वाइन फ्लू का वायरस
नई दिल्ली। हाल ही में रियो ओलंपिक से लौटी भारतीय एथलीट ओपी जैशा के खून की जांच से पता चला है कि वह एचवनएनवन (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के वायरस से संक्रमित हैं।

आपको बता दें कि रियो ओलंपिक से हिस्सा लेकर लौटी भारतीय एथलीट ने बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि मैराथन के दौरान उन्हें तय जगह पर पानी नहीं मिला, जिसकी वजह से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा और वह बेहोश भी हो गईं।
ओपी जैशा ने बताया था कि उन्होंने करीब 43 किमी. की दौड़ लगाई लेकिन इस दौरान उन्हें आठ किलोमीटर पर पानी मिल रहा था। जबकि दूसरे देशों के एथलीट्स को हर ढाई किलोमीटर पर पानी की व्यवस्था की गई थी।
वहीं दूसरी ओर रियो ओलंपिक में मैराथन दौड़ते समय बेहोश हुई भारतीय एथलीट ओपी जैशा के आरोपों को ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने सिरे से खारिज कर दिया है। AFI की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जैशा और उनके कोच ने ही एनर्जी ड्रिंक लेने से मना किया था। इस मामले में जैशा ने जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications