एग्रेसिव चौटाला सीएम पद की शपथ जेल में लेने के मूड में
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि अभी हरिय़ाणा में चुनाव होने में कुछ वक्त है, पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला कहने लगे हैं कि कि इस बार प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी और मैं ही तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।

आजकल जेल से जमानत पर रिहा चौटाला कह रहे हैं कि वह (चौटाला) चुनाव नहीं लड़ सकते। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला बेहद आक्रामक तेवर में दिखते हैं कैंपेन के दौरान।
उन्होंने कहा,‘ मैंने प्रदेश के तीन हजार बेरोजगार बच्चों को योग्यता के आधार पर नौकरी देकर कोई अपराध नहीं किया। अगर किसी गरीब के घर का चूल्हा जलाना पाप है तो ओमप्रकाश चौटाला सारी उम्र जेल में काटने को तैयार है। पहले तीन हजार युवाओं को नौकरी दी थी और अब तीन लाख को दूंगा।'
साजिशन फंसाया
उन्होंने कहा कि विरोधियों ने साजिशन उनको जेल भिजवाया। चौटाला ने कहा कि वे जेल से नहीं डरते क्योंकि उनकी रगों में चौधरी देवीलाल का खून है। जिस समय उनका जन्म हुआ था उस समय अंग्रेज हुकूमत ने चौधरी देवीलाल को जेल में डाल रखा था।
चौटाला ने कहा, ‘हम सत्ता के भूखे नहीं। देवीलाल ने प्रधानमंत्री चुने जाने पर अपना पद वीपी सिंह को देकर देश व दुनिया के सामने त्याग की एक नई मिसाल कायम की।'












Click it and Unblock the Notifications