यूपी: मेनका गांधी ने की वरुण को यूपी का CM बनाने की अपील

मेनका का का कहना है कि अगर वरुण यूपी के अगले सीएम बने तो यह प्रदेश के लिए अच्छा होगा। बीते दिन पीलीभीत में एक सभा को संबोधित करते हुए मेनका गांधी ने कहा, जब से लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिली है, एसपी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने राज्य में सभी विकास कार्यों को रोक दिया है व प्रदेशभर में बदले की कार्रवाई की जा रही है।
मेनका ने भाषण के बीच कहा कि 'अगर केंद्र के साथ-साथ यूपी में भी बीजेपी की सरकार होती तो हम यहां विकास कार्यों शुरू कर पाते। प्रदेश के लिए बेहद अच्छा होता अगर वरुण राज्य में बीजेपी की सरकार चला रहे होते। यह पीलीभीत के लिए भी अच्छा होता।'
मां मेनका ने ज़ोर देते हुए कहा कि भविष्य में भाजपा राज के चलते कैसे रोड, पावर और स्कूल का विकास कार्य शुरू होता है। समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा, 'एसपी सरकार सीएम अखिलेश यादव की अगुआई में तेजी से विकास कार्य कर रही है। इसी के साथ यह चर्चा गर्म हो रही है कि मेनका की इच्छा है कि वरुण प्रदेश की सत्ता संभालें।












Click it and Unblock the Notifications