पी चिदंबरम का फिर बड़ा हमला, बोले- कैबिनेट नहीं, बीजेपी तय करती है कानून बनेगा या नहीं
नई दिल्ली, 20 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंदोलनकारी किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। पीएम मोदी के अचानक इस फैसले को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं विपक्ष ने केंद्र सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बिना ही इस सरकार में फैसले ले लिए जाते हैं।

शुक्रवार को ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसने के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज (शनिवार) फिर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा किए बिना ही इतनी बड़ी घोषणा कर दी। पी चिदंबरम ने कहा, 'क्या आपने देखा कि पीएम (मोदी) ने कैबिनेट की बैठक किए बिना घोषणा की? यह केवल भाजपा के तहत है कि कानून कैबिनेट की पूर्व मंजूरी के बिना बनाए और निरस्त जाते हैं।' इससे पहले कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के भाषण के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर उनके ट्वीट को लेकर भी हमला किया था।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस आज देशभर में मनाएगी 'किसान विजय दिवस', आंदोलन में मारे गए 700 किसानों के परिवार से मिलेंगे नेता
आज भी अपने ट्वीट में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, 'गृह मंत्री ने 'उल्लेखनीय राज्य कौशल' दिखाने के लिए पीएम की घोषणा की सराहना की...बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम को 'किसानों का बेहद ख्याल है'...रक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम ने 'किसानों के कल्याण' को देखते हुए फैसला लिया है।' एक अन्य ट्वीय में चिदंबरम ने आगे कहा, 'पिछले 15 महीनों में कहां थे ये योग्य नेता और उनकी बुद्धिमानी भरी सलाह? क्या आपने ध्यान दिया कि पीएम ने कैबिनेट की बैठक किए बिना घोषणा की? यह केवल भाजपा के अधीन है कि कैबिनेट की पूर्व स्वीकृति के बिना कानून बनाए जाएं या न बनाए जाएं।'
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications