ओडिशा के लिए सिर्फ क्षेत्रीय पार्टियां ही हैं सही- नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि ओडिशा के लिए सिर्फ क्षेत्रीय पार्टियां ही फिट बैठती हैं। अगर राज्य को राष्ट्रीय पार्टियां चलाने लग जाएंगी तो हमारा वो उद्देश्य पराजित हो जाएगा, जिसमें ओडिशा को भाषा के आधार पर एक अलग राज्य बनाना है। नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा को एक अलग राज्य बनाने का उद्देश्य ही यही था कि यहां की विशेषताओं को बचा कर और संभाल कर रखा जा सके। ये बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पार्टी की यूथ विंग बीजू युवा जनता दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। दरअसल, पार्टी का 26 दिसंबर को स्थापना दिवस है और उससे पहले सीएम ने बीजू युवा जनता दल के साथ एक बैठक की।

Naveen patnaik

हमारा उद्देश्य वहीं, जिसके लिए हुआ था राज्य का निर्माण- नवीन पटनायक

इस बैठक में बीजेडी अध्यक्ष ने आगे कहा है कि सिर्फ वही पार्टियां ओडिशा के लिए लड़ाई लड़ सकती हैं, जिनका अपना जीवन और विकास राज्य के विकास के साथ जुड़ा हो। बीजेडी एक क्षेत्रीय पार्टी है और उसका उद्देश्य और आधार भी वही, जिसके लिए ओडिशा राज्य का निर्माण किया गया था। आपको बता दें कि 1936 में उड़ीया भाषा के आधार पर ओडिशा प्रांत बनाया गया था।

नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री चुने गए हैं। जनता के बीच क्षेत्रवाद का मुद्दा उठाना और केंद्र की राज्य के प्रति अनदेखी को उजागर करना हर बार उनके पक्ष में जाता है।

राष्ट्रीय पार्टियों पर पटनायक ने साधा निशाना

बैठक में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों की रणनीति हमेशा पूरे पूरे देश में हिंदी भाषी सभ्यता को लागू करने की होती है। इससे उनको मैजोरिटी को आकर्षित करने का अवसर मिलता है, लेकिन उसी समय ऐसी वे कुछ जनसंख्या की विशिष्ट पहचान को अनदेखा कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हिंदी से बढ़कर ओड़िया भाषा है और महानदी किसी भी नदी से ज़्यादा पवित्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+