आप भी पा सकते हैं भारत का प्रतिष्ठित पद्म सम्मान, ऐसे भरिए ऑनलाइन फॉर्म
नई दिल्ली। अब आप भी भारत सरकार से प्रतिष्ठित पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान पा सकते हैं या अगर आपको लगता है कि कोई इस सम्मान के काबिल हैं तो उनके नाम की सिफारिश कर सकते हैं। सरकार ने पद्म सम्मान के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रकिया को जन साधारण के लिए खोल दिया है।

ऐसे भरिए ऑनलाइन फॉर्म
पहले पद्म सम्मान के इस सरकारी वेबसाइट पर http://padmaawards.gov.in/ जाएं। उसके बाद दाएं कोने में पहले नॉमिशन के लिए दिए गए इंस्ट्रक्शंस पीडीएफ को पढ़ लें।
इस लिंक http://padmaawards.gov.in/PDFS/process.pdf पर क्लिक करके भी आप वह पीडीएफ पढ़ सकते हैं। इससे आपको जानकारी मिलेगी कि फॉर्म में क्या है और उसके कैसे भरना है।

इसके बाद दाएं कोनें में By Citizen टैब पर क्लिक करें तो जो पेज खुलेगा उस पर पहले आपको रजिस्टर करना होगा। उसके बाद आप लॉग इन करके बाकी फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

आम लोगों के लिए खुला पद्म सम्मान पाने का रास्ता
पद्म सम्मान देने में पारदर्शिता लाने के लिए भारत सरकार ने नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म लाने और आम लोगों को इस प्रक्रिया में शामिल करने का फैसला लिया है। सूत्रों का कहना है कि पुरस्कारों को प्रभाव जमाकर या लॉबिंग करके पाने की रोकने की संस्कृति पर रोक लगाने में इससे मदद मिलेगी।
ऑनलाइन फॉर्म में क्या है?
पद्म सम्मानों के लिए नामांकन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध है। इस फॉर्म को भरते वक्त आप किसी के नाम की सिफारिश इस पुरस्कार के लिए कर सकते हैं। साथ ही इस फॉर्म में आपको अपने बारे में भी जानकारी देनी होगी।
खास लोगों तक सीमित नहीं रहेगा सम्मान
सूत्रों का कहना है कि अब तक पद्म सम्मान खास लोगों को ही मिलता था लेकिन आम लोगों को इसके नामांकन की प्रक्रिया में शामिल करने से न सिर्फ लोगों में इस सम्मान में रुचि जागेगी बल्कि यह पद्म सम्मान उसके बाद जनता का सम्मान हो जाएगा।
गुमनाम लोगों को मिलेगी पहचान
भारत में कई लोग बड़ा योगदान देते हैं लेकिन उनके बारे में चर्चा नहीं होती जिस वजह से वे प्रतिष्ठित सम्मानों से वंचित रह जाते हैं। पद्म सम्मान का फॉर्म आम लोगों के लिए उपलब्ध होने से अब ऐसे नाम भी सामने आएंगे जो गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications