योग्‍य वर दिलवाने और काला जादू से मुक्‍त कराने के नाम पर बाबा ने युवती से मांगा प्राइवेट पार्ट का फोटो

नई दिल्‍ली। काला जादू से मुक्ति दिलाने के नाम पर एक बाबा ने ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसे जानने के बाद आप हैरात में पड़ जाएंगे। बाबा ने लड़की से उसकी प्राइवेट पार्ट का फोटो मांगा। मामला दक्षिण दिल्‍ली का है। यहां रहने वाली 32 साल की एक युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वो शादी न होने से परेशान थी। इसी संबंध में में वो समस्‍या के समाधान के लिए बाबा के पास गई थी। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 353 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि साइबर एक्‍सपार्ट का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्‍ट के तहत भी मामला दर्ज करना चाहिए था। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

अपनी मां के साथ कुंडली दिखाने बाबा के पास गई थी युवती

अपनी मां के साथ कुंडली दिखाने बाबा के पास गई थी युवती

जानकारी के मुताबिक करीब 5 महीना पहले युवती बाबा के पास अपनी मां के साथ कुंडली दिखाने गई थी। युवती ने बताया कि किसी ने उसे सुझाव दिया था कि बाबा उसकी मदद कर सकते हैं। बाबा से मिलने के बाद कुछ पूजा-पाठ करने के बाद उसे भरोसा दिया गया कि वह लड़की के लिए जल्‍द ही कोई उपयुक्‍त वर तलाश लिया जाएगा।

कुछ दिन बाद बाबा का कॉल आया

कुछ दिन बाद बाबा का कॉल आया

पीडि़ता के मुताबिक पूजा-पाठ के कुछ दिनों बाद बाबा का उसके पास कॉल आया। फोन पर उसे बायोडाटा और फोटो भेजने को कहा गया। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि बिना किसी सवाल के मैंने ऐसा कर दिया। मुझे क्या पता था कि मैं एक ऐसे समस्या को दावत दे रही हूं जो मुझे इतना आहत करेगा। कुछ दिनों के बाद मेरे पास बाबा की तरफ से एक व्यक्ति का फोन आया जिसने कहा कि वह मेरी समस्या दूर कर सकता है।

काला जादू कहते हुए मांगा प्राइवेट पार्ट कर फोटो

काला जादू कहते हुए मांगा प्राइवेट पार्ट कर फोटो

अंग्रेजी चैनल मेल टूडे से बातचीत में युवती ने बताया कि कॉल करने वाले शख्‍स ने कुछ असहज सवाल किए। जैसे मैं किसी के साथ संबंध में तो नहीं, मेरे किसी के साथ शारीरिक संबंध तो नहीं या मैं किसी से प्रभावित तो नहीं। पीडि़ता ने बताया कि मुझे यह थोड़ा अटपटा लगा, लेकिन मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उसने मेरी बायीं हथेली की फोटो भेजने का कहा। मेरी हस्तरेखा देखने के बाद कहा गया कि मेरे ऊपर काला जादू किया गया है। लड़की के अनुसार, 'उसने कहा कि वह इस बला से छुटकारा दिला देगा और पैसा कुछ भी नहीं लेगा। इसके बाद उसने कहा कि मुझे अपने प्राइवेट पार्ट का फोटो भेजना होगा। उसने किसी महिला के प्राइवेट पार्ट का एक फोटो भी भेजा, यह समझाने के लिए कि मुझे किस तरह से फोटो भेजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+