Parliament: संसद के लिए आज का दिन सबसे अहम, 'One Nation One Election' पर चर्चा संभव, केंद्र की तैयारी पूरी

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को एक अहम बिल पर चर्चा होने संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे के बाद 'एक देश, एक चुनाव' (One Nation One Election) बिल पर चर्चा होगी। बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों से इस दिन सदन में उपस्थित रहने को कहा है।

सदन के लिए मंगलवार का दिन बड़ा होने वाला है। सूत्रों के हवाले से एएनआई ने एक रिपोर्ट के अनुसार, , कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल यह बिल पेश करेंगे। इससे पहले बिल को पास कराने की बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी ने अपने सभी सांसद को सदन में उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। इसके लिए पार्टी ने अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

Parliament Session proceedings

मंगलवार को बिल पेश किए जान के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिल पेश किए जाने के दौरान मौजूद रहने की उम्मीद है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अगुआई वाली उस हाई लेवल कमेटी का हिस्सा थे जिसे 'एक देश एक चुनाव' पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए गठित किया गया था।

बिल पेश करने के बाद मेघवाल स्पीकर ओम बिरला से यह दरख्वास्त कर सकते हैं कि इस बिल को संसद की जॉइंट कमेटी को भेज दें, ताकि इस पर गहन विमर्श हो सके। समिति का गठन आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर किया जाएगा और सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को इसकी अध्यक्षता सौंपी जाएगी।

शुरुआत में प्रस्तावित समिति का कार्यकाल 90 दिनों का होगा लेकिन बाद में इसे बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसदीय और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए दो विधेयकों को मंजूरी दे दी है। इससे पहले एक देश एक चुनाव को गठित समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द ने "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर परामर्श प्रक्रिया के दौरान कहा था कि 32 दलों ने इस विचार का समर्थन किया जबकि 15 ने नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+