दिल्ली: ग्रेटर कैलाश में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक की मौत, 5 घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

one dead and 5 people injured after under-construction collapsed in greater kailash, delhi

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर 12.10 बजे ग्रेटर कैलाश इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढहने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

मौके पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकाला। कितने लोग इसमें दबे हैं इस संबंध में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य अब भी जारी है। जबकि घायलों का इलाज एम्स अस्पताल में किया जा रहा है।

और भी पढ़ें: एयर इंडिया का सर्वर सिस्टम फेल, दिल्ली आने वाली कई उड़ानें प्रभावित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+