दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट्स की सर्विस हुई सामान्य, सर्वर सिस्टम फेल होने से प्रभावित हुई थी उड़ानें
नई दिल्ली: एयर इंडिया का सर्वर सिस्टम फेल होने के कारण शनिवार को कई उड़ानें प्रभावित हुई, हालांकि अब एयर इंडिया फ्लाइट्स की सर्विस सामान्य हो गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की कई उड़ानें शनिवार को लेट हुई जबकि एयर इंडिया की कई उड़ानें लेट हो जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।

खबर के मुताबिक, सर्वर सिस्टम के फेल होने के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई घंटे से इंतजार करना पड़ा। हालांकि अब सर्वर सिस्टम ठीक हो गया है, जिसकी वजह से एयर इंडिया फ्लाइट्स का आवाजाही सामान्य हो गई है। जिस समय एयर इंडिया के सर्वर सिस्टम में समस्या आई थी उस समय कई यूजर्स ने ट्वीट के जरिए इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। देखिए यूजर्स ने उस समय क्या कहा था।












Click it and Unblock the Notifications