कोरोना से देश में 12वीं मौत, गुजरात में बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमित 85 वर्षीय एक महिला की बुधवार को मौत हो गई। देश में कोरोना से यह 12वीं मौत है। 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने हाल ही में विदेश यात्रा की थी और उसी के बाद से उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिख रहे थे। उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 22 मार्च को भर्ती कराया गया था। इससे पहले आज ही मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में एक-एक मौत हो चुकी है।
Recommended Video

स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट किया, कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की अहमदाबाद में आज उनकी मौत हो गई। उन्होंने विदेश यात्री की थी और कोरोना वायरस के लक्षण सामने आने के बाद 22 मार्च को उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विभाग ने बताया कि वह कई बीमारियों से जूझ रही थीं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 22 मार्च को 67 वर्षीय एक मरीज की सूरत में कोरोना वायरस से मौत हो गई थी।
Gujarat: The 85-year-old woman who passed away in Ahmedabad today and was tested positive for #COVID19, had travel history to Saudi Arabia. https://t.co/fOUrxM5riY
— ANI (@ANI) March 25, 2020
आपको बता दें कि गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 39 मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देश में संक्रमितों की संख्या 659 तक पहुंच गई है जिनमें से 43 ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। इनमें 43 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
वहीं इस खतरनाक वायरस से इन्फेक्शन होने पर भारतीय मूल के सिलेब्रिटी शेफ फ्लॉएड कार्डोज की जान चली गई। वह 59 साल के थे। न्यू जर्सी में रहने वाले कार्डोज 19 मार्च को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे। चिंता की बात यह है कि फ्लॉएड इसी महीने मुंबई आए थे और यहां उन्होंने एक पार्टी भी दी थी। ऐसे में उस पार्टी में आए लोगों की चिंता भी बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications