आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का 53वीं बार हुआ तबादला
नई दिल्ली। आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का एक बार फिर से ट्रांसफर कर दिया गया है। साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में मुख्य सचिव के पद पर तैनात अशोक खेमका का अब हरियाणा सरकार ने आर्काइव विभाग में तबादला कर दिया है। अपने 28 वर्ष के कार्यकाल में अशोक खेमका का यह 53वां तबादला है। इससे पहले उन्हें मार्च माह में स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर विभाग से ट्रांसफर किया गया था, यहां पर वह 15 महीने तक कार्यरत रहे।
Recommended Video

इस बाबत खुद अशोक खेमका ने ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा फिर तबादला। लौट कर फिर वहीं।कल संविधान दिवस मनाया गया। आज सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं नियमों को एक बार और तोड़ा गया। कुछ प्रसन्न होंगे। अंतिम ठिकाने जो लगा। ईमानदारी का ईनाम जलालत। बता दें कि अशोक खेमका 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वह पहली बार उस वक्त सुर्खियों में आए जब 2012 में उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा कीक स्काई हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ के बीच जमीन की डील को बदल दिया था।












Click it and Unblock the Notifications