यमुना एक्सप्रेस वे पर आधा घंटे तक लुटती रही...

यूपी रोडवेज की एक बस ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आईएसबीटी से चली। बस में लगभग 40 सवारियां थीं। इनमें अधिकतर छात्र थे। कुछ सवारियां अपने परिवार के साथ थीं। शाम लगभग 7:15 बजे बस जेवर टोल को क्रास कर जैसे ही थोड़ी दूरी पर पहुंची, वहां साइड में खड़े कुछ लोगों ने बस को हाथ देकर रुकवा लिया।
यह भी पढ़ें- यहां भी ऐसे हैं हालात
बस रुकते ही छह लोग उसमें चढ़ गए। इनमें से आधे के चेहरे ढके हुए थे। बस में चढ़ते ही एक बदमाश ने ड्राइवर को अपने कब्जे में कर लिया। अन्य बदमाशों ने पिस्टल निकालकर सवारियों को धमकाना शुरू कर दिया। बस में सवार एक नवविवाहिता के सारे जेवर उतरवा लिए। उसका ब्रीफकेस और उसके अन्य सामान को भी लूट लिया।
बस में सवार अन्य सवारियों के साथ भी लूटपाट की। सभी को धमकाते हुए कह दिया कि किसी ने मोबाइल पर बात करने की कोशिश की तो उसे जान से मार देंगे। खौफजदा सभी सवारियां खामोश बैठी रहीं।
आधा घंटे लूटपाट के बाद बदमाश आराम से बस से उतरे और ड्राइवर को फौरन आगे जाने को कहा। इस बारे में चालक द्वारा विभाग में संपर्क कर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। आईएसबीटी के प्रभारी भूप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पूरे मामले को पता कर रहे हैं। यूपी के मुखिया अखिलेश यादव भले ही सुशासन के सवालों पर मीडिया पर बरस पड़़ते हों पर अपराध का गढ़ बना यूपी अब सपा सरकार के हाथ से निकल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications