आखिरकार अमिताभ बच्चन ने #MeToo पर तोड़ी चुप्पी, महिलाओं के यौन शोषण पर कहा ये

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए आरोपों पर बोलने से बचने वाले अमिताभ बच्चन ने आखिरकार #MeToo पर चुप्पी तोड़ दी है। अमिताभ बच्चन ने वर्कप्लेस पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण की घटनाओं पर बोलते हुए कहा कि किसी भी महिला के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं होना चाहिए।

Recommended Video

    MeToo: Amitabh Bachchan BREAKS SILENCE Tanushree Dutta & Nana Patekar Controversy | FilmiBeat
    Amitabh Bachchan

    नई दिल्ली। तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए आरोपों पर बोलने से बचने वाले अमिताभ बच्चन ने आखिरकार #MeToo पर चुप्पी तोड़ दी है। अमिताभ बच्चन ने वर्कप्लेस पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण की घटनाओं पर बोलते हुए कहा कि किसी भी महिला के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं होना चाहिए। अमिताभ ने ये बातें एक इंटरव्यू में कही हैं, जिसे उन्होंने अपने करोड़ों फैंस के साथ ट्विटर पर शेयर किया। अमिताभ ने ये इंटरव्यू अपने 76वें जन्मदिन के मौके पर दिया है।

    अमिताभ बच्चन ने इंटरव्यू में #MeToo पर की बात

    अमिताभ बच्चन ने इंटरव्यू में #MeToo पर की बात

    मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आखिरकार देश में चल रहे #MeToo को लेकर बयान दिया है। एक इंटरव्यू में वर्कप्लेस पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण पर अमिताभ ने कहा, 'किसी महिला के साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए, खासतौर पर वर्कप्लेस पर। ऐसी घटनाएं तुरंत अधिकारियों को बताना चाहिए और इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा या फिर कानून के जरिये तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए। अनुशासन और नैतिक पाठ्यक्रम को प्रारंभिक शैक्षिक स्तर पर अपनाया जाना चाहिए।'

    बोले, 'उन्हें खास संरक्षण की जरूरत है'

    बोले, 'उन्हें खास संरक्षण की जरूरत है'

    अमिताभ बच्चन ने कहा कि महिलाएं, बच्चे और समाज का कमजोर तबका सबसे ज्यादा इसकी चपेट में है। 'उन्हें खास संरक्षण की जरूरत है। हमारे देश में कंपनियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को देखना उत्साहजनक है। यह एक अपरिहार्य दोष होगा यदि हम उन्हें उनकी उपस्थिति की सुरक्षा की गरिमा प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं।' इससे पहले अमिताभ बच्चन से जब #MeToo को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया था।

    तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद पर रहे थे चुप

    तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद पर रहे थे चुप

    आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अमिताभ से तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। इसपर जवाब देते हुए अमिताभ ने कहा था, 'न मैं तनुश्री हूं, न ही नाना पाटेकर। इसलिए मैं इसपर कमेंट कैसे कर सकता हूं?' बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की इस प्रतिक्रिया से तनुश्री दत्ता को ठेस पहुंची थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे लोग सामाजिक मुद्दों पर फिल्में करते हैं, लेकिन जब साथ खड़े होने की बात आती है तो ऐसे बयान देते हैं।

    बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप

    बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप

    पिछले एक हफ्ते में #MeToo ने देश में काफी जोर पकड़ा है। नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगा तनुश्री दत्ता ने देश में दोबारा #MeToo की शुरुआत की थी, जिसके बाद कई महिलाओं को इसपर बोलने की हिम्मत मिली। इसके बाद देखने को मिला कि फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक में ऊंचे ओहदे पर बैठे पुरुषों ने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है। बॉलीवुड में 'संस्कारी' नाम से मशहूर आलोक नाथ पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। लेखक विंता नंदा और एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने उनपर ये आरोप लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+