'कोई पत्र नहीं मिला है', खेल मंत्रालय द्वारा नवनिर्वाचित WFI को निलंबित करने पर क्या था संजय सिंह का रिएक्शन

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया है। इसके अध्यक्ष चुने गए संजय सिंह का निर्वाचन भी रद्द कर दिया गया है। इसके बारे में संजय सिंह का कहना है कि उन्हें अब तक इससे जुड़ा कोई पत्र नहीं मिला है।

मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा, "मैं फ्लाइट में था। मुझे अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। सबसे पहले, मुझे पत्र देखने दीजिए, उसके बाद ही मैं टिप्पणी करूंगा। मैंने सुना है कि कुछ गतिविधि रोक दी गई है।"

Sanjay Singh

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, "नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह के अंडर-15 और अंडर-18 ट्रायल गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित कराने की घोषणा करने के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को निलंबित कर दिया है।"

यह भी देखें: WFI President Suspend: सरकार ने नए कुश्ती संघ को किया निलंबित, संजय सिंह के सभी फैसले पर रोक

संजय सिंह WFI के नए अध्यक्ष चुने गए थे, अनीता श्योराण को मिली थी हार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए संघ के चुने जाने के बाद इसके लिए सभी फैसलों को भी रद्द कर दिया गया है।भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ था। जिसमें संजय सिंह जो बीजेपी सांसद और डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं को जीत मिली थी। जबकि पहलवान अनीता श्योराण की चुनाव हार गई थीं।

साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था
संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। साक्षी ने कहा था कि अब फिर से बृजभूषण जैसा ही कोई दूसरा कुश्ती संघ का अध्यक्ष बन गया है।

यह भी देखें: हरियाणा: 'खिलाड़ियों को खेल पर...', साक्षी मलिक के संन्यास और बजरंग पुनिया के पद्मश्री लौटाने पर बोले CM खट्टर

बजरंग पूनिया ने लौटा दिया था पद्मश्री
इसके अलावा बजरंग पूनिया ने भी प्रधानमंत्री आवास के सामने अपना पद्मश्री रख दिया था। उन्होंने चिट्ठी लिख कर पद्मश्री लौटाने की बात कही थी। पहलवानों की नाराजगी और मांग को देखते हुए सरकार ने नए कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है।

यह भी देखें: बृजभूषण के करीबी ने जीता WFI अध्यक्ष का चुनाव, प्रेस वार्ता में रोकर बाहर निकलीं साक्षी मलिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+