बृजभूषण के करीबी ने जीता WFI अध्यक्ष का चुनाव, प्रेस वार्ता में रोकर बाहर निकलीं साक्षी मलिक
Sakshi Malik: रेसलिंग फेडरेशन पर इंडिया का चुनाव होने के बाद एक नया डेवलपमेंट सामने आया है। पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह जीत के साथ नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इस बीच भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया आई है।
साक्षी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि बृजभूषण का बिजनेस पार्टनर कुश्ती संघ का अध्यक्ष बना है, तो स्थिति वैसी ही रहने वाली है। मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं और मैं आज के बाद कभी आपको वहां नहीं दिखने वाली हूं। मुझे सपोर्ट करने के लिए सभी देशवासियों का धन्यवाद।

साक्षी मलिक इस पर्स वार्ता के दौरान फूट-फूटकर रोने लगी। उन्होंने कुश्ती त्यागने का निर्णय लेते हुए चौंकाने वाला कदम उठाया है। गौरतलब है कि साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने बृजभूषण के ऊपर महिला रेसलरों का यौन शोषण करने का आरोप जड़ा था। मामले में पुलिस जांच चल रही है यह और कोर्ट में है।
कौन हैं अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले संजय सिंह
संजय सिंह बृजभूषण सिंह के करीबी मने जाते हैं और कुश्ती में उनका भी बड़ा दखल रहा है। 2008 में वह वाराणासी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने थे। भारतीय कुश्ती संघ की कार्यकारी समिति में उनको 2019 में संयुक्त सचिव चुना गया था। वह उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं। वह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ में भी पदाधिकारी रहे हैं।
क्या है बृजभूषण का मामला
कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ऊपर यौन शोषण के आरोप लगे थे। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया सहित कुछ पहलवानों ने जन्तर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कहने पर बृजभूषण पर केस दर्ज हुआ और भारतीय ओलंपिक संघ ने कुश्ती महासंघ को भंग कर दिया, इससे बृजभूषण का पद भी चला गया। बृजभूषण पर लगे आरोपों का मामला पुलिस और कोर्ट के पास है। कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष का चुनाव संजय सिंह ने जीता है, तब साक्षी और बजरंग पूनिया एक बार फिर से प्रेस वार्ता में सामने आये और साक्षी ने कुश्ती छोड़ने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications