हरियाणा: 'खिलाड़ियों को खेल पर...', साक्षी मलिक के संन्यास और बजरंग पुनिया के पद्मश्री लौटाने पर बोले CM खट्टर
Manohar Lal Khattar on Sakshi Malik Retirement Bajrang Punia Padma Shri: पहलवान साक्षी मलिक के संन्यास और बजरंग पुनिया के पद्मश्री लौटाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्हें राजनीतिक दायरे में नहीं फंसना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है और उन्हें इसे स्वीकार करना चाहिए।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कुछ दिन पहले एसोसिएशन का मुद्दा उठा था। वह अब राजनीतिक दायरे में फंसता चला जा रहा है, वो नहीं फंसना चाहिए था। अब वो विषय निकल गया है, लेकिन अब जो चुनाव हुआ है वह लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है, इसे स्वीकार करना चाहिए।

'उन्हें पुरस्कार वापस नहीं करना चाहिए'
वहीं, इस मुद्दे पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनका पुरस्कार उनका अधिकार है। उन्हें इसे वापस नहीं करना चाहिए, उन्हें इसे रखना चाहिए और अपना खेल खेलते रहना चाहिए।
'खेल खेलते उन्हें अपना पक्ष रखना चाहिए'
गृह मंत्री ने कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो उन्हें खेल में रहते हुए अपना पक्ष सामने रखना चाहिए। ना तो उन्हें अपना पुरस्कार लौटाना चाहिए और ना ही उन्हें खेलना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजरंग पुनिया ने अपनी मेहतन से पुरस्कार कमाए हैं। उन्हें वापस नहीं करना चाहिए।
जानें क्या है मामला
बता दें कि हाल ही में हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए। WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों में इसको लेकर काफी नाराजगी है। इस बीच पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें- Haryana News: हम सभी को अपने साथ गीता रखनी चाहिए, इसके सिद्धांत पर चलना चाहिए: सीएम खट्टर












Click it and Unblock the Notifications