Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महारानी Elizabeth II के निधन पर भारत ने 11 सितंबर को किया एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर पूरे भारत में 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक होगा

नई दिल्‍ली, 09 सितंबर: बिट्रेन की महारनी एजिलाबेथ द्वितीय का गुरुवार की रात निधन हो गया।। यूनाइटेड किंगडम के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की 96 वर्ष की आयु थी। महारानी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्‍यक्‍त किया था। वहीं महारानी के निधन पर पूरे भारत में 11 सितंबर को एक दिन राजकी शोक होगा।

Recommended Video

    Queen Elizabeth II Death: महारानी के Crown में लगे Kohinoor हीरे का क्या होगा? |वनइंडिया हिंदी|*News
    elizabeth

    ये आदेश गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर पूरे भारत में 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक होगा।

    बता दें बिट्रेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के हमेशा से भारत के साथ अच्‍छे संबंध रहे हैं। अपने जीवन में बिट्रेन की प्रभावशाली महारानी तीन बार भारत यात्रा पर आ चुकी हैं। क्‍वीन को भारत से खासा लगाव भी था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन जाकर बिट्रेन की महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात भी की थी।

    एलिजाबेथ की उम्र 96 वर्ष थी। महारानी की मौत के समय स्‍कॉटलैंड स्थित अपने बाल्‍मोरल कैसल में थीं। यहां इस समय उनके सभी बच्चे -चार्ल्स, राजकुमारी ऐनी (72), प्रिंस एंड्रयू (62), और प्रिंस एडवर्ड( 58), उसके स्कॉटिश हाइलैंड रिट्रीट, बाल्मोरल में मौजूद थे। ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय 70 साल तक राज करने वाली महारानी 1926 से 2022 तक शासक रहीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+